भारत में धड़ल्ले से बिकती हैं ये 6 दमदार SUV कारें, मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ मिलते हैं कई लग्जरी फीचर्स
Best and famous SUV cars: किसी भी कार को लेने से पहले आपको उसकी बिल्ड क्वालिटी का ध्यान जरूर रखना चाहिए. खासतौर पर तब जब आपकी रनिंग सिटी में कम और हाइवे पर ज्यादा हो. हालांकि, भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में ऐसी कई लग्जरी कारें आती हैं, जो बिल्ड क्वालिटी में दमदार होने के साथ ही साथ फीचर्स में भी किसी से कम नहीं हैं.
अगर आप कोई एसयूवी कार लेने जा रहे हैं तो ऐसे में फॉर्च्यूनर, इन्नोवा और टोयोटा वेलफायर आदि जैसी कारें ले सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इन कारों के बारे में.
Mahindra Scorpio
अगर आप एक एसयूवी कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आप महिंद्रा स्कॉर्पियो को ले सकते हैं. स्कॉर्पियो एक पॉपुलर कार है, जिसकी बिल्ड क्वालिटी दमदार होने के अलावा कई फीचर्स भी देखने के लिए मिल जाते हैं.
Toyota Vellfire
टोयोटा वेलफायर एक प्रीमियम और लग्जरी कार है, जो अच्छी सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इस कार की बिल्ड क्वालिटी काफी दमदार है, जिससे छोटी-मोटी टक्कर से कार को कोई खास डैमेज नहीं होता है. वहीं, फीचर्स में भी यह कार काफी बेहतरीन है.
Fortuner
फॉर्च्यूनर एक लग्जरी और बड़ी एसयूवी कार के तौर पर खूब पसंद की जाती है. इस कार में आपको दमदार बिल्ड क्वालिटी और कई लग्जरी फीचर्स भी देखने के लिए मिल जाते हैं. इसमें आपको एक अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरिएंस भी मिलता है.
Innova
अगर आप एक दमदार एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में इन्नोवा कार ले सकते हैं. यह कार पिछले काफी समय से मार्केट में अपना दबदबा बनाए हुए है. इसमें आपको बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी के साथ ही लग्जरी और सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
Defender
डिफेंडर कार सेफ्टी के तौर पर काफी पसंद की जाती है. डिफेंडर में आपको एक दमदार बिल्ड क्वालिटी देखने के लिए मिलती है. यह एक बड़े साइज की रफ एंड टफ एसयूवी कार है. फीचर्स के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है.
Tata Safari
अगर आप एक मजबूत और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में टाटा सफारी काफी बेहतरीन रहने वाली है. इस कार में आपको अच्छी खासी बिल्ड क्वालिटी देखने के लिए मिलती है.