Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के पति अविरल नेगी? शादी के जोड़े में इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के पति अविरल नेगी? शादी के जोड़े में इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

Bhojpuri actress Yamini Singh Marriage Pics: इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और हर तरफ शहनाई और डीजे की धुन सुनाई दे रही है. बॉलीवुड से लेकर आम लोगों की जिंदगी तक लोग बहुत से कपल्स शादी कर रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी स्टार पवन कुमार और खेसारी लाल यादव की हीरोइन और भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने भी शादी कर ली है. उनकी शादी की बहुत सी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस उन फोटोज को देखकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.

Last Updated: April 23, 2026 | 6:33 PM IST
Yamini Singh Marriage - Photo Gallery
1/7

यामिनी सिंह ने की शादी

वेडिंग सीजन में भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने भी शादी कर ली है. उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

Bhojpuri Actress Yamini Singh - Photo Gallery
2/7

20 अप्रैल को की शादी

29 साल की एक्ट्रेस यामिनी ने अविरल नेगी से शादी कर ली है. उन्होंने 20 अप्रैल को शादी की, जिसमें भोजपुरी बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस भी नजर आए.

Yamini Singh As Bride - Photo Gallery
3/7

दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं यामिनी

यामिनी सिंह लाल लहंगा, चूड़ा और गहनों से सजी थीं, जो काफी खूबसूरत लग रही थीं. फैंस उनकी फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.

Who is Yamini Singh's Husband - Photo Gallery
4/7

कौन हैं यामिनी सिंह के पति?

वहीं बहुत से लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने किससे शादी की है? जानकारी के अनुसार, उनके पति अवरिल बिजनेसमैन हैं.

The Bride and Groom's Wedding Attire - Photo Gallery
5/7

दूल्हा-दुल्हन की शादी का जोड़ा

शादी की फोटोज में जहां एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लाल लहंगा पहना. वहीं उनके पति ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे.

Caption of Yamini Singh Photos
6/7

यामिनी सिंह की फोटोज का कैप्शन

एक्ट्रेस ने ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन देते हुए कहा कि ये मेरे पति अविरल नेगी. तुम हमेशा से मेरे थे केवल ढूंढने में देर लगी. उनकी ये पोस्ट शेयर करते ही लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. बहुत से एक्टर-एक्ट्रेसेज ने भी उन्हें शादी की बधाइयां दी हैं.

Rumors of Khesari Lal and Yamini affair - Photo Gallery
7/7

खेसारी लाल और यामिनी के अफेयर की अफवाह

बता दें कि एक समय पर खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के अफेयर की चर्चा जोरों पर थीं. कहा जा रहा था कि दोनों डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने हमेशा इन बातों को खारिज किया है. कुछ अनबन के बाद दोनों ने सोशल मीडिया से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था.

More News