कम उम्र, बड़ा किरदार… भूत बंगला में अक्षय कुमार का पिता बना ये एक्टर, रानी-विद्या के पति का निभा चुके किरदार
Bhoot Bangla: फिल्म भूत बंगला रिलीज हो चुकी है. बड़े पर्दे पर लोग इसे देख रहे हैं और अपना रिव्यू भी दे रहे हैं. वहीं इसी बीच फिल्म में अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभा रहा एक्टर चर्चा में है. हालांकि ये कास्टिंग असल जिंदगी से बिलकुल उल़ट है. फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. वहहीं उम्र में उनसे छोटा एक्टर उनके पिता का किरदार निभा रहा है. वो एक्टर जो रानी मुखर्जी और विद्या बालन समेत तमाम एक्ट्रेस के पति का किरदार भी कर चुका है. इस कास्टिंग के कारण लोग इनके किरदार के बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं.
कौन है एक्टर?
दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्टर जिशु सेनगुप्ता की. फिल्म में 58 साल के अक्षय कुमार ने बेटे का किरदार निभाया है. वहीं 49 साल के जिशु ने पिता का किरदार निभाया है. उम्र में लगभग 10 साल का फर्क है, लेकिन बड़े पर्दे पर रिश्ता उलट है.
करियर की शुरुआत
एक्टर जिशु सेनगुपात के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो महाप्रभु से की थी. शो में वे चैतन्य महाप्रभु बने थे. इस सीरियल से उन्हें बड़ी पहचान मिली.
करियर का टर्निंग पॉइंट
हालांकि उनके करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उन्होंने मशहूर डायरेक्टर रितुपर्णो घोष के साथ काम किया. उन्हें अबोहोमान और नौकाडूबी समेत तमाम फिल्मों में काम किया. इसके बाद वे एक मजबूत एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में छा गए.
जिशु सेनगुप्ता की हिंदी फिल्में
उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका और द फाइनल ट्रुथ जैसी फिल्मों में भी काम किया.
साउथ की इन फिल्मों से छोड़ी छाप
साउथ की फिल्मों में वे मृणाल ठाकुर की सीता रामम और श्याम सिंघा रॉय जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में छा गए. सीता रामम में वे मृणाल ठाकुर यानी सीता महालक्ष्मी के बड़े बाई बने थे. वहीं श्याम सिंघा रॉय में साई पल्लवी के पति का किरदार निभाया था.
रानी-विद्या के बने पति
जिशु सेनगुप्ता मर्दानी सीरीज में रानी मुखर्जी के पति का किरदार निभा चुके हैं. वहीं शकुंतला फिल्म में वे विद्या बालन के पति का किरदार निभा चुके हैं. वहीं अब वे अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभा रहे हैं.