Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इन 7 फिल्मों को दिग्गज सितारों ने ठुकराया, फिर मूवीज ने रचा इतिहास; एक्टर्स ने पीट लिया माथा

इन 7 फिल्मों को दिग्गज सितारों ने ठुकराया, फिर मूवीज ने रचा इतिहास; एक्टर्स ने पीट लिया माथा

Bollywood Movies: बॉलीवुड में ऐसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, जिसे पहले अन्य एक्टर्स को ऑफर की गई थी. लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. फिर इन फिल्मों ने रच दिया इतिहास. बाद में एक्टर्स के पास पछतावे के सिवा और कुछ नहीं था. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के नाम और उन सितारों के बारे में, जिन्होंने किया था इनकार. 

Last Updated: April 14, 2026 | 11:39 AM IST
Goliyon Ki Raasleela RamLeela - Photo Gallery
1/7

गोलियों की रासलीला रामलीला

फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के लिए मेकर्स की पहली पसंद करीना कपूर खान थीं. हालांकि बिजी शेड्यूल के कारण एक्ट्रेस ने फिल्म करने से मना कर दिया. फिर दीपिका पादुकोण को इसके लिए कास्ट किया गया और इसने इतिहास रच दिया.

3 Idiots - Photo Gallery
2/7

थ्री इडियट्स

आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म '3 इडियट्स' के लिए मेकर्स ने पहले शाहरुख खान को कास्ट किया था. लेकिन चोट लगने के कारण किंग खान ने फिल्म ठुकरा दी थी. इसके बाद आमिर खान ने रैंचो का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया.

Baazigar - Photo Gallery
3/7

बाजीगर

ब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजगीर' के लिए शाहरुख खान से पहले सलमान खान से संपर्क किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने मना कर दिया था. फिर फिल्म में शाहरुख ने अपने रोल से जान डाल दी थी.

Veer Zaara - Photo Gallery
4/7

वीरा जारा

यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर ज़ारा' में जारा की भूमिका के लिए काजोल से संपर्क किया गया था. फिर एक्ट्रेस ने मना कर दिया था. बाद में प्रीति जिंटा को कास्ट किया गया. शाहरुख और प्रीति जिंटा की जोड़ी ने कमाल कर दिया था.

Chak De India - Photo Gallery
5/7

चक दे इंडिया

क्या आपको पता है कि 'चक दे इंडिया' फिल्म के लिए शाहरुख से पहले सलमान खान से संपर्क किया गया था. फिर उन्होंने इसे ठुकरा दिया था.

Dilwale Dulhaniya Le Jayenge - Photo Gallery
6/7

दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में साल 1995 में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान से पहले सैफ अली खान को कास्ट किया गया था. किसी कारणवश ने सैफ ने इसे ठुकरा दिया था. फिर काजोल और शाहरुख की जोड़ी ने इस फिल्म को अमर कर दिया.

Yeh Jawaani Hai Deewani - Photo Gallery
7/7

ये जवानी है दीवानी

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नैना के किरदार के लिए मेकर्स ने पहले कटरीना कैफ से संपर्क किया था. जब उन्होंने इसे ठुकरा दिया तो यह किरदार दीपिका पादुकोण को मिला था. यह फिल्म का काफी अच्छी मानी जाती है. फिल्म में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह भी मौजूद थे.

More News