सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट, कम कीमत में कर सकते हैं खरीदारी
Cheapest Markets for Electronic Items: अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए दिल्ली के कुछ मार्केट्स बेस्ट हो सकते हैं. यहां आप लगभग आधी कीमत पर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीद सकते हैं. हालांकि आप अगर यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा ज्यादा समय निकालकर जाएं. इन मार्केट्स से आप लैपटॉप, कंप्यूटर, कंप्यूटर के पार्ट्स, नेटवर्किंग गियर, मोबाइल, ईयरफोन और बैटरीज जैसे तमाम सामान खरीद सकते हैं. यहां आप सस्ते से सस्ता सामान खरीद सकते हैं लेकिन आपके अंदर मोलभाव करने की अच्छी स्किल होनी चाहिए.
नेहरू प्लेस
नेहरू प्लेस की इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट को नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा आईटी मार्केट कहा जाता है. यहां से आप साधारण लैपटॉप, गेमिंग लैपटॉप, स्मार्टफोन जैसे तमाम सामान खरीद सकते हैं.
पालिका बाजार
कनौट प्लेस का पालिका बाजार एक अंडरग्राउंड मार्केट है, जहां पर आपको सस्ता इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान मिल सकता है. हालांकि आपको अच्छी तरह से मोलभाव करना आना चाहिए. यहां से आप कैमरा, ट्रायपॉड, ईयरबड्स और पावर बैंक जैसी चीजें कम कीमत में खरीद सकते हैं.
चांदनी चौक के पास भागीरथ पैलेस
चांदनी चौक का भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक स्पेयर पार्ट्स के लिए काफी फेमस है. यहां से आप सीसीटीवी, डीवीआर और एनवीआर जैसी चीजें खरीद सकते हैं. हालांकि खरीदारी से पहले सामान की सही स्पेसिफिकेशन आपके पास होनी चाहिए. इसके अलावा कैमरा और रिकॉर्डर आदि का डेमो लेना न भूलें.
गफ्फार मार्केट
करोल बाग का गफ्फार मार्केट फोन, एक्सेसरीज, स्पेयर पार्ट्स, बजट इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि यहां आपको डुप्लीकेट माल दिया जा सकता है. इसके कारण जो सामान आप खरीदने जा रहे हैं, उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेकर जाएं.
लाजपत राय मार्केट
लाजपत राय मार्केट में ऑडियो, इलेक्ट्रॉनिक्स और छोटे अप्लायंस कम कीमत में मिल जाते हैं. यहां आप छोटे रिटेल शॉप से लेकर ब्रांडेड स्टोर तक से सामान खरीद सकते हैं यहां पर सीजनल सेल के दौरान अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं.