जब सिनेमा के इन सूरमाओं के मरने की उड़ी अफवाह, आ गया भूचाल, एक ने तो किया कुछ ऐसा कि दंग रह गए लोग
Bollywood Actor’s Death Rumors: बॉलीवुड में अनेकों ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके जीते जी ही उनके मरने की खबर आई थी. इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया था. इस लिस्ट में एक नहीं, तमाम एक्टर्स शामिल हैं. कुछ समय पहले पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की मौत की झूठी अफवाह उड़ी थी. इस खबर ने सबको चौंका दिया था. इसके अलावा एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी ही मौत की खबर फैला दी थी. बाद में सामने आया कि ये उनका पब्लिसिटी स्टंट था. इसके अलावा धर्मेंद्र से लेकर शाहरुख खान तक तमाम एक्टर्स की लंबी लिस्ट शामिल है.
परेश रावल
देशभर में कोविड-19 के कहर के दौरान अफवाह उड़ी थी कि बॉलीवुड एक्टर परेश रावल की मौत हो गई है. हालांकि अफवाहें बढ़ती देख एक्टर ने इस पर विराम लगा दिया था.
आयुष्मान खुराना
एक्टर आयुष्मान खुराना के मौत की खबरें भी फैल चुकी हैं. एक बार सोशल मीडिया पर #RIPAyushman ट्रेंडिंग में था. हालांकि अफवाह बढ़ती देख एक्टर ने इस पर विराम लगा दिया.
फरीदा जलाल
टीवी एक्ट्रेस और बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस फरीदा जलाल के निधन की भी अफवाह उड़ी थीं. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था कि मुझे इन अफवाहों पर हंसी आ रही है और मैं एकदम भली-चंगी हूं.
अमिताभ बच्चन
एक बार सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के निधन की खबरों ने जोर पकड़ा था. उनके निधन का दावा किया जा रहा था. हालांकि बाद में एक्टर ने साफ कर दिया था कि वे अभी ठीकठाक हैं और जिंदा हैं.
शाहरुख खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के मरने की खबर तेजी से फैली थीं. कहा जा रहा था कि एक प्लेन क्रैश में शाहरुख खान की मौत हो गई है. इसके बाद फिल्म के सेट पर छत ढह जाने से उनकी मौत की अफवाह उड़ी थी. एक्टर ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि इतने हादसों के बाद भी मैं जिंदा हूं.
पूनम पांडे
बोल्डनेस से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत होने की झूठी अफवाह फैलाई थी. बाद में उन्होंने कहा कि वो सर्वाइकल कैंसर के लिए लोगों को जागरूक करना चाहती थीं, जिसके कारण उन्होंने ऐसा कहा.
धर्मेंद्र
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती थे. इसी बीच वॉट्सऐप पर उनकी मौत की खबरें वायरल होने लगी थीं. हालांकि बाद में सामने आया कि वो उस समय तक जिंदा थे. लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो गई.
काजल अग्रवाल
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर अफवाह सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि एकसड़क हादसे में एक्ट्रेस की मौत हो गई है. हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि वे जिंदा और सही-सलामत हैं.