Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दिल्ली की इन जगहों पर बड़ों ही नहीं, बच्चों के साथ भी आएगा मजा, खेल-खेल में सीखने का मौका

दिल्ली की इन जगहों पर बड़ों ही नहीं, बच्चों के साथ भी आएगा मजा, खेल-खेल में सीखने का मौका

Delhi Visiting Places with Kids: गर्मी का मौसम आते ही स्कूल से बच्चों की छुट्टियां हो जाती हैं. बच्चे घूमने की जिद करने लगते हैं. ऐसे में माता-पिता के पास सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वो उन्हें घुमाने के लिए कहां ले जाएं. बहुत से पैरेंट्स बच्चों को ऐसी जगह घुमाना चाहते हैं, जहां वे खेल-खेल में कुछ सीख भी सकें. उनका मानना है कि बच्चों को अगर घूमते-फिरते भी कुछ ज्ञान मिल सके, तो इससे अच्छा क्या होगा? अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगह बताने जा रहे हैं, जहां बच्चे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Last Updated: April 29, 2026 | 3:21 PM IST
Increase Knowledge - Photo Gallery
1/7

खेल-खेल में लेंगे ज्ञान

दिल्ली की कुछ जगहों पर बच्चे खेल-खेल में विज्ञान, इतिहास और प्रकृति के बारे में ज्ञान ले सकते हैं. यहां पर वे अपनी किताबों से निकलकर दुनिया को समझेंगे. वो इस तरह की चीजों से थोड़ा और स्मार्ट बन सकते हैं.

Sunder Nursery - Photo Gallery
2/7

सुंदर नर्सरी

अगर आप अपने बच्चों को प्रकृति से जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए सुंदर नर्सरी एक बेस्ट ऑप्शन है. सुंदर नर्सरी में खूबसूरत गार्डन और ऐतिहासिक संरचनाएं देखने को मिलेंगी. इससे बच्चे प्रकृति को करीब से महसूस कर सकेंगे.

Deer Park - Photo Gallery
3/7

डियर पार्क

डियर पार्क में खूबसूरत गार्डन के साथ ही हिरण और अन्य जानवर देखे जा सकते हैं. इससे बच्चों को बेहद रोमांचक अनुभव मिलेगा. यहां बच्चे हरियाली, पर्यावरण और जीवों की इंपॉर्टेंस के बारे में सिखा सकते हैं.

Nehru Planetarium - Photo Gallery
4/7

नेहरू प्लेनेटेरियम

अगर आप बच्चों को अंतरिक्ष और तारों के बारे में बताना चाहते हैं, तो उन्हें नेहरू प्लेनेटेरियम लेकर जरूर जाएं. यहां वे स्काई शो और ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से रूबरू हो सकते हैं.

Vigyan Bhavan - Photo Gallery
5/7

विज्ञान भवन

आप अपने बच्चों को लेकर विज्ञान भवन भी जा सकते हैं. इस जगह को बड़े कॉन्फ्रेंस और साइंस इवेंट्स के लिए जाना जाता है. यहां समय-समय पर बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनियां और एजुकेशनल प्रोग्राम्स आयोजित किए जाते हैं.

Bal Bhavan - Photo Gallery
6/7

बाल भवन

बाल भवन में बच्चों के लिए तरह-तरह की साइंस एक्टिविटीज और वर्कशॉप्स आयोजित किए जाते हैं. यहां पेंटिंग, म्यूजिक, डांस और क्ले मॉडलिंग भी होती है. यहां बच्चे खुलकर सीख सकते हैं और एक्सप्लोर कर सकते हैं.

National Rail Museum - Photo Gallery
7/7

नेशनल रेल म्यूजियम

नेशनल रेल म्यूजियम में पुरानी और ऐतिहासिक ट्रेनों का विशाल कलेक्शन देखने को मिलेगा. यहां पर बच्चे ट्रेन के पुराने डिब्बे और ट्रेन आदि को भी देख सकते हैं. यहां पर बच्चे टॉय ट्रेन राइड के भी मजे ले सकते हैं.

More News