Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पति-पत्नी दोनों क्रिकेटर, सालों तक करते रहे डेट, फिर रचाई शादी, दिलचस्प है स्टार बल्लेबाज की लव स्टोरी

पति-पत्नी दोनों क्रिकेटर, सालों तक करते रहे डेट, फिर रचाई शादी, दिलचस्प है स्टार बल्लेबाज की लव स्टोरी

Ruturaj Gaikwad Love Story: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं और सीएसके के अहम खिलाड़ी व कप्तान भी हैं. हालांकि मैदान पर उनकी बल्लेबाज़ी जितनी चर्चा में रहती है, उतनी ही दिलचस्पी फैंस उनकी पर्रनल लाइफ भी दिखाते हैं.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-29 16:12:29

Mobile Ads 1x1

Ruturaj Gaikwad Love Story: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं और सीएसके के अहम खिलाड़ी व कप्तान भी हैं. हालांकि मैदान पर उनकी बल्लेबाज़ी जितनी चर्चा में रहती है, उतनी ही दिलचस्पी फैंस उनकी पर्रनल लाइफ भी दिखाते हैं. खासकर उनकी पत्नी उत्कर्षा पवार को लेकर. उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उत्कर्षा खुद भी एक क्रिकेटर हैं. ऋतुराज और उत्कर्षा की प्रेम कहानी क्रिकेट के मैदान से ही शुरू हुई.

दोनों महाराष्ट्र की घरेलू क्रिकेट सर्किट का हिस्सा रहे हैं और इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई. क्रिकेट के प्रति समान जुनून ने दोनों को करीब लाया और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़ी ने 3 जून 2023 को शादी कर ली. उनकी शादी एक समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं और फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया.

ये भी पढ़ें:- IPL: जब रिवाबा ने रवींद्र जडेजा के साथ किया काम, हर तरफ होने लगी तारीफ, 3 साल पुराना है किस्सा

उत्कर्षा पवार सिर्फ एक स्टार क्रिकेटर की पत्नी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह महाराष्ट्र की घरेलू महिला क्रिकेट टीम के लिए खेल चुकी हैं और एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में जानी जाती हैं. वह दाएं हाथ की मीडियम पेस गेंदबाज़ हैं और बल्लेबाज़ी में भी योगदान देने की क्षमता रखती हैं. पुणे में जन्मी उत्कर्षा ने कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. अपनी मेहनत और लगातार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जगह बनाई. क्रिकेट की गहरी समझ और खेल के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी बनाता है.

ऋतुराज और उत्कर्षा की जोड़ी को फैंस इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि दोनों का रिश्ता आपसी समझ, सम्मान और क्रिकेट के साझा प्रेम पर टिका है. एक ओर ऋतुराज गायकवाड़ क्रिकेट की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, वहीं उत्कर्षा भी अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं. यह जोड़ी भारतीय क्रिकेट की सबसे प्रेरणादायक स्पोर्ट्स कपल्स में से एक मानी जाती है.

MORE NEWS