Reasons of Fire in Car: गर्मियों के मौसम में अक्सर कार और बाइक चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. तेज धूप में अगर आप कार को लंबे समय तक खड़ी कर देते हैं तो इससे न केवल इंजन के ओवरहीट होने का खतरा बढ़ जाता है बल्कि, कार को अन्य तरीकों से भी काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है. गर्मियों के दौरान अगर आप कार में कुछ चीजें रखकर भूल जा रहे हैं तो ऐसे में कई बार आग लगने का भी खतरा बना रहता है. तेज धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान बाहर के टेंपरेचर से भी कहीं ज्यादा हो जाता है.
परफ्यूम, डियोड्रेंट और लाइटर आदि जैसी चीजें रखकर भूल जाना कार में आग लगने का भी कारण बन जाती हैं. इसलिए आपको कार से बाहर निकलते समय यह देख लेना चाहिए कि गाड़ी में कौन से सामान रखे हुए हैं.
1. पानी की प्लास्टिक वाली बोतल
यह सुनने में भले ही अजीब लगे कि प्लास्टिक की बोतल कार में आग लगने का कारण कैसे बन सकती है. लेकिन, यह बात बिलकुल सही है. दरअसल, अगर आप प्लास्टिक की बोतल को कार के डैशबोर्ड या फिर सीट पर रखते हैं और यह सामान धूप के सीधा संपर्क में रहे तो ऐसी स्थिति में यह ऑब्जेक्ट्स लेंस की तरह काम करते हैं और आग लगने का कारण बन सकता है. इसलिए पानी की बोतल को डैशबोर्ड पर न रखें.
2. लाइटर
कार में लाइटर रखना तो आमतौर पर भी सुरक्षित नहीं माना जाता है. अगर आप कार में लाइटर रखकर भूल जाते हैं खासतौर पर डैशबोर्ड पर तो ऐसी स्थिति में लाइटर के अंदर की गैस फैलने लगती है और ऐसे में कई बार लाइटर फट सकता है और आपकी कार में गंभीर रूप से आग भी लग सकती है. इसलिए कोशिश करें कि कार में लाइटर रखने के बजाय अपने साथ लेकर जाएं.
यह भी पढ़ें: क्या गर्मियों में ओवरहीट करने लगता है कार का इंजन? बचाव के लिए जरूर अपनाएं ये 6 आसान टिप्स
3. मोबाइल फोन
अगर आप कार में मोबाइल फोन, बैटरी या फिर पावर बैंक आदि रखते हैं तो यह धूप के संपर्क में आने के बाद ही ओवरहीट होने लगता है. बैटरी ओवरहीट होने के बाद मोबाइल फोन गर्म हो जाता है और कार में आग भी लग सकती है. हालांकि, यह खराब और लोकल क्वालिटी वाली बैटरियों के साथ ज्यादा होता है. लेकिन, ऐसे में आपको सतर्क रहना चाहिए.