Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इस वीकेंड रिलीज होंगी कई सीरीज और फिल्में, घर पर लीजिये बिंज वॉच का मजा, मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज

इस वीकेंड रिलीज होंगी कई सीरीज और फिल्में, घर पर लीजिये बिंज वॉच का मजा, मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज

Weekend OTT Release: अगर आप इस वीकेंड कोई सीरीज या फ़िल्में देखकर एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. इस वीकेंड पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं. इस वीकेंड से पहले नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर कई  फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इनमें कुछ हॉलीवुड ऑप्शन्स भी हैं, तो कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज भी हैं, जिनका पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था.

Last Updated: July 30, 2026 | 3:11 PM IST
heartbeat part 3 - Photo Gallery
1/5

हार्टबीट का पार्ट 3

30 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर हार्टबीट का पार्ट 3 रिलीज होने वाला है. ये एक फैमिली ड्रामा टाइप की सीरीज है, जिसमें एक लड़की की जर्नी को दिखाया जाएगा, जो कोमा से बाहर के आने के बाद काफी संघर्ष करती है.

ladies in black - Photo Gallery
2/5

लेडीज इन ब्लैक

31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर लेडीज इन ब्लैक रिलीज होने वाली है. ये एक आस्ट्रेलियन कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म 1993 में रिलीज हुई नॉवेल पर बेस्ड स्टोरी है. ये स्टोरी कॉमेडी और थ्रिलर देखने वाले लोगों को काफी पसंद आने वाली है.

batman caped crusader season 2 - Photo Gallery
3/5

बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2

31 जुलाई को प्राइम वीडियो पर बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2 रिलीज होने वाला है. ये एक एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज है. अगर आप सुपरहीरो वाली एनीमेटेड फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये आपके परिवार और बच्चों के साथ देखी जाने वाली अच्छी फिल्म हो सकती है

thukra ke mera pyar 2 - Photo Gallery
4/5

ठुकरा के मेरा प्यार 2

31 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर ठुकरा के मेरा प्यार का सीजन 2 रिलीज होने वाला है. ये एक रोमांटिक और पॉलिटिकल रिवेंज से जुड़ी फिल्म है. इसका पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था.

the devils mouth - Photo Gallery
5/5

दे डेविल्स माउथ

प्राइम वीडियो पर 29 जुलाई को दे डेविल्स माउथ रिलीज हो चुकी है. ये एक अमेरिकन सर्वाइकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कॉलेज के दोस्तों की कहानी दिखाई जाती है, जो एक गुफा में फंस जाते हैं. वहीं पर उन्हें खूंखार शिकारियों का सामना करना पड़ता है.

More News