Falguni Pathak Garba Songs: ‘मैंने पायल है छनकाई’ से ‘चूड़ी जो खनकी’ तक, नवरात्रि में धूम मचाते हैं फाल्गुनी पाठक के ये गाने
Falguni Pathak Garba Songs: नवरात्रि के त्योहार पर अलग ही धूम होती है. नवरात्रि में हर तरफ गीत-संगीत, गरबा और डांडिया की दुन पर पैर थिरकने लगते हैं. नवरात्रों में सबसे ज्यादा गीत फाल्गुनी पाठक के बजते हैं, जिन्हें डांडिया क्वीन भी कहा जाता है. डांडिया क्वीन के गाने आज भी नवरात्रि की महफिल की जान बने हुए हैं. उनके गानों के बोल ही नहीं बल्कि उनकी धुन लोक संगीत की मिठास और चुलबुली आवाज लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती है. आज हम आपको उनके कुछ सदाबहार गीतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गरबा प्रेमियों की प्लेलिस्ट में बने हुए हैं.
इंधना विनवा
'इंधना विनवा' फाल्गुनी पाठक के लोकप्रिय गुजराती गीतों में से एक है. इसकी धुन और गरबा वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. ये गीत नवरात्रि की महफिल में खास रंग भर देता है. गाने की लय और उसके बोल आज भी लोगों को डांस फ्लोर तक पहुंचाने के लिए काफी हैं. इसे सुनते ही गरबा के लिए कदम थिरकने लगते हैं.
ऐयो रामा
'ऐयो रामा' फाल्गुनी पाठक की आवाज में एक चुलबुला और जोशीला गाना है. ये गाना प्यार, मोहब्बत के साथ ही शरारत भरे अंदाज में दिखाया गया है. इसकी तेज लय और गुजराती लोक संगीत की झलक इसे गरबा के लिए खास बनाती है. नवरात्रि के दौरान डांडिया-गरबा की प्लेलिस्ट में यह गाना आज भी खूब सुनाई देता है.
चूड़ी जो खनकी हाथों में
'चूड़ी जो खनकी हाथों में' फाल्गुनी पाठक की एल्बम में सबसे लोकप्रिय इंडी-पॉप गानों में गिना जाता है. गाने में चूड़ियों की खनक, प्यार और चुलबुले अंदाज का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. आज भी गरबा और डांडिया नाइट्स में इस गाने की धुन लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती है.
मेरी चूनर उड़-उड़ जाए
'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' फाल्गुनी पाठक के सबसे यादगार पॉप गानों में से एक है. गाने में चंचल अंदाज, रोमांस और रंगीन भारतीय लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. इसकी धुन नवरात्रि की गरबा नाइट में माहौल को और भी खुशनुमा बना देती है. इसे सुनकर लोग अक्सर अपने कदमों को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं.
मैंने पायल है छनकाई
'मैंने पायल है छनकाई' फाल्गुनी पाठक का वो गीत है, जिसे 90 के दशक की पीढ़ी के बीच जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. ये गाना पायल की छनक और प्रेम के चुलबुले एहसास को खूबसूरती को दिखाता है. ये गाना आज भी मिलेनियल्स की पहली पसंद बना हुआ है. गरबा और डांडिया की महफिल में बजते ही इसकी धुन पर लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते.