Funny Joke: दिनभर लड़कियों से इतनी बात क्यों करते हो? टीचर के पूछने पर सोनू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर…
Funny Joke: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर टू सोनू- नालायक क्लास में दिन भर लड़कियों
के साथ इतनी बातें क्यों करता है?
सोनू- सर मैं गरीब हूं. मेरे मोबाइल में व्हाट्सएप नहीं है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ.
स्टूडेंट- सर, पूरी लाइन तो नहीं, लास्ट का याद है.
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
स्टूडेंट- ...और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
स्कूल में आग लग गई सब बच्चे खुश थे कि
स्कूल नहीं जाना पड़ेगा, पर एक बच्चा उदास था,
अध्यापक- बेटा तुम दुःखी क्यों हो?
बच्चा- सर आप जिंदा कैसे बच गए.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
अध्यापक- रोहन, अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हों
जिनमें से छः तुम निर्मला को दे दो, चार सुनीता को दे दो
और पांच डोली को दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर! मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेगी...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
अध्यापक- चिंटू तुम कल स्कूल क्यों नहीं आए?
चिंटू- सर, कल मैं सपने में अमरीका चला गया था.
अध्यापक- ठीक है! पिन्टू तुम क्यों नहीं आए?
पिन्टू- सर, मैं चिंटू को एयरपोर्ट छोड़ने गया था.