Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Holi 2026: इस बार बिना सोचे मत लगाइए रंग! अपनी राशि के हिसाब से जाने अपना भाग्यशाली होली का कलर

Holi 2026: इस बार बिना सोचे मत लगाइए रंग! अपनी राशि के हिसाब से जाने अपना भाग्यशाली होली का कलर

 Rashi According to Color: इस वर्ष रंगों वाली होली 3 मार्च को खेली जाएगी. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार होली में इस्तेमाल किए जाने वाले हर रंग का अपना अलग प्रभाव होता है. कुछ रंग जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और सौभाग्य लाते हैं, तो कुछ रंग अनजाने में तनाव या रुकावट का कारण भी बन सकते हैं.मान्यता है कि यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार रंग चुनकर होली खेलता है तो इससे मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है. साथ ही त्योहार की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा करने को भी शुभ माना गया है. ऐसा करने से विघ्न दूर होते हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं, राशि के अनुसार कौन सा रंग रहेगा शुभ?

Last Updated: March 3, 2026 | 11:51 PM IST
mesh rashi - Photo Gallery
1/12

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए लाल और पीला रंग बेहद अनुकूल है. इन रंगों से होली खेलने पर आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में उत्साह बना रहता है.

Vrishabh Rashifal, - Photo Gallery
2/12

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को हल्के या सफेद वस्त्र पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग का प्रयोग करना चाहिए. यह संयोजन सौभाग्य और स्थिरता में वृद्धि करता है.

Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/12

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए हरा रंग शुभ माना गया है. इससे सामाजिक सम्मान बढ़ता है और रिश्तों में मधुरता आती है.

Kark Rashifal Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को सफेद रंग को प्राथमिकता देनी चाहिए. यह रंग मानसिक सुकून, धन लाभ और यश प्रदान करने वाला माना गया है.

Leo's Lucky Color - Photo Gallery
5/12

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए गोल्डन, पीला, लाल और नारंगी रंग लाभकारी हैं. ये रंग ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और आकर्षण को बढ़ाते हैं.

Virgo's Lucky Color - Photo Gallery
6/12

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को हरा, भूरा और नारंगी रंग अपनाना चाहिए. इससे आर्थिक परेशानियों में राहत मिलती है और स्थिरता आती है.

Libra's Lucky Color - Photo Gallery
7/12

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सफेद और हल्का गुलाबी रंग शुभ रहेगा. इन रंगों से जीवन में संतुलन और सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.

Scorpio's Lucky Color - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक राशि

लाल, मैरून और पीला रंग वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल है. इन रंगों से आत्मबल बढ़ता है और आर्थिक चुनौतियों से उबरने में मदद मिलती है.

Lucky color of Sagittarius - Photo Gallery
9/12

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को लाल और पीले रंग का उपयोग करना चाहिए. इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं और गुरु ग्रह से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं.

Capricorn's Lucky Color - Photo Gallery
10/12

मकर राशि

मकर राशि के लिए नीला और काला रंग शुभ माना गया है. इन रंगों से लक्ष्य प्राप्ति में तेजी आती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है.

Aquarius' Lucky Color - Photo Gallery
11/12

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को काला, बैंगनी और लाल गुलाल से होली खेलना लाभकारी रहेगा. इससे कठिन परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने की क्षमता बढ़ती है.

Lucky color of Pisces - Photo Gallery
12/12

मीन राशि

मीन राशि के लिए पीला रंग विशेष शुभ है. परंपरा है कि पहले पीला रंग भगवान शिव को अर्पित करें, उसके बाद होली खेलें. इससे धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति के योग बनते हैं.

More News