OYO Raid: यूं तो सोशल मीडिया पर लोगों की आशिकी के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार OYO रूम की ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है. इस वीडियो में एक मां पुलिस के साथ ओयो कमरे पर अचानक एंट्री ले लेती है. बहुत देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया जाता है और फिर होता है फिल्मी सीन. हालांकि इस वीडियो को कुछ लोग सरप्राइज कह रहे हैं, जबकि युवाओं ने इसे प्यार में बेदखली कहा है.
होटल रूम में मां की एंट्री
सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि कैसे गेट खुलते ही अचानक माहौल गर्म हो जाता है. एक मां पुलिस के साथ ओयो रूम में घुसती हैं और अपनी बेटी से सवाल-जवाब करने लगती है. बेटी के जवाब देने से पहले ही माहौल इतना तनावपूर्ण हो जाता है कि लड़की का प्रेमी बीच में दखल दे देता है. ऐसे में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला कुछ शांत किया जाता है.
मां आई पुलिस लेकर होटल में बेटी कॉलेज जाने को बोलकर प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ाई pic.twitter.com/ZhZZpQcnu7
— ROHIT SINGH (@desHi__chora) April 16, 2026
जैसा कि आप देख सकते हैं कि होटल के कमरे का गेट खुलते ही मां और बेटी का आमना-सामना होता है. मां काफी नाराज दिखाई पड़ती है. पहले तो मां अपनी बेटी को डांटने लगती है. बेटी के सफाई पेश करते ही मां एक के बाद थप्पड मारने लगती है. अपने प्यार को पिटते देख लड़की का प्रेमी मां और बेटी के बीच आकर खड़ा हो जाता है औऱ बहस करने लगता है. ऐसे में मां गुस्मं से और भी आग-बबूला हो जाती है और प्रेमी को भी 2-4 थप्पड जड़ देती है.
दोनों पक्षों के बीच हो रहे इस विवाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ता है और मामला जैसे-तैसे शांत किया जाता है. लड़की का नाम प्रिया बताया जा रहा है. इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टिड बता रहे हैं और पब्लिसिटी स्टंट के लिए हेट कमेंट भी दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है कि- कांड करोगे तो ऐसा ही होगा, ये ज्यादातर लड़कियां कॉलेज बोलकर ओयो पहुंच जाती हैं. कुछ लोगों ने मां के एक्शन की तारीफ भी की है.