Live TV
Search
Home > हेल्थ > कब करें संभोग… जिससे आपकी पार्टनर न हो प्रेग्नेंट? कंडोम की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, दोनों रहेंगे सेफ

कब करें संभोग… जिससे आपकी पार्टनर न हो प्रेग्नेंट? कंडोम की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, दोनों रहेंगे सेफ

Safe Days to Prevent Pregnancy: संभोग करने से पहले लोगों में तमाम सवाल दिमाग में तैरने लगते हैं. इनमें सबसे कॉमन सवाल यही है कि, क्या सेक्‍स के लिए कोई सुरक्षित समय हो सकता है, जब कॉन्‍ट्रसेप्‍शन की जरूरत न हो? मतलब... क्या कोई ऐसा समय होता है जब संबंध बनाने पर प्रेग्नेंट होने का चांस कम हो? अगर आप भी इस तरह के सवाल से भ्रमित हैं तो आइए जानते हैं इससे जुड़े मिथ और सच्चाई-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 17, 2026 17:17:00 IST

Mobile Ads 1x1

Safe Days to Prevent Pregnancy: किसी भी प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी का रोमांस उनके निजी जीवन का खूबसूरत पल होता है. इस वक्त नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार हो रहा होता है. सबसे अहम, सृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए ये पल बेहद अहम हो जाता है. संभोग करने से पहले तमाम सवाल भी दिमाग में तैरने लगते हैं. इनमें सबसे कॉमन सवाल यही है कि, क्या सेक्‍स के लिए कोई सुरक्षित समय हो सकता है, जब कॉन्‍ट्रसेप्‍शन की जरूरत न हो? मतलब… क्या कोई ऐसा समय होता है जब संबंध बनाने पर प्रेग्नेंट होने का चांस कम हो? मासिक धर्म के बाद आप कब गर्भवती हो सकती हैं? ओव्यूलेशन और गर्भावस्था कैसे होती है? अगर आप भी इस तरह के सवाल से भ्रमित हैं तो आइए जानते हैं इससे जुड़े मिथ और सच्चाई-

क्या सेक्‍स के लिए कोई सुरक्षित समय होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, पूरे महीने में कोई ऐसा समय नहीं होता है, जब पूरी गारंटी के साथ ये कहा जा सके कि इस समय सेक्स करने से आप प्रेग्नेंट नहीं होंगी. हालांकि, महीने के कुछ ऐसे दिन जरूर होते हैं, जिस दौरान सेक्‍स करने पर महिला में गर्भधारण करने की संभावना बेहद कम होती है. बता दें कि, पीरियड आने के पहले दिन से लेकर 10वें दिन तक का समय उर्वर नहीं माना जाता है. इस दौरान गर्भधारण की संभावना सबसे कम होती है. वहीं, 12वें दिन से लेकर 18वें दिन तक गर्भधारण की संभावना सबसे ज्‍यादा होती है. इसलिए यदि समय के मुताबिक संबंध बनाए जाएं तो गर्भधारण की संभावना कम हो सकती है. 

मासिक धर्म के बाद आप कब गर्भवती हो सकती हैं?

flo.health की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संभोग के बाद शुक्राणु महिला के गर्भाशय में पांच दिनों तक जीवित रह सकते हैं. गर्भधारण तभी संभव है जब ओव्यूलेशन के समय गर्भाशय या फैलोपियन ट्यूब में शुक्राणु मौजूद हों. जिन महिलाओं का मासिक चक्र छोटा होता है, वे भी मासिक धर्म के दौरान संभोग करने पर गर्भवती हो सकती हैं. यदि संभोग मासिक धर्म के अंत में होता है और ओव्यूलेशन जल्दी हो जाता है, तो भी गर्भावस्था संभव है.

ओव्यूलेशन और गर्भावस्था कैसे होती है?

लगभग महीने में एक बार ओव्यूलेशन होता है, जब अंडा फैलोपियन ट्यूब में रिलीज़ होता है. फिर यह फैलोपियन ट्यूब या गर्भाशय में मौजूद शुक्राणुओं की ओर बढ़ता है. अंडाशय से निकलने के बाद अंडा लगभग 12-24 घंटे तक जीवित रह सकता है, जबकि शुक्राणु संभोग के बाद पांच दिनों तक जीवित रह सकते हैं. वहीं, निषेचित अंडे का आरोपण ओव्यूलेशन के 6-12 दिन बाद होता है. यदि आप ओव्यूलेशन पर नज़र रखते हैं और संभोग से पहले ओव्यूलेशन के 36-48 घंटे बाद तक इंतजार करते हैं, तो गर्भधारण की संभावना काफी कम हो जाती है. ओव्यूलेशन के बाद जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ता है, गर्भावस्था की संभावना और भी कम हो जाती है. 

संभोग के लिए सबसे सुरक्षित दिनों की गणित 

यदि आपका सबसे छोटा मासिक चक्र 26 दिनों का है, तो उसमें से 18 घटा दें, यानी 8 दिन. अपने मासिक धर्म के पहले दिन से 8 दिन गिनें. यदि पहला दिन महीने की 4 तारीख को है, तो 11 तारीख को X से चिह्नित करें. इसका मतलब है कि 11 तारीख आपका पहला प्रजनन योग्य दिन है, और आपको उस दिन से असुरक्षित यौन संबंध से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पार्टनर के साथ चरम सुख कैसे पाएं? इंटरकोर्स की कितनी टाइमिंग से मिलेगा ऑर्गेज्म, संतुष्टि के 5 तरीके

ये भी पढ़ें: सेक्स के वक्त मर्दों का ढीला क्यों पड़ जाता है? इरेक्शन पाने के लिए करें ये 5 उपाय, पहले जान लें कारण

MORE NEWS