Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026 Points Table: 39 मैचों के बाद क्या है टेबल का हाल? कौन सी टीम टूर्नामेंट से बाहर! प्लेऑफ की रेस में कौन कौन

IPL 2026 Points Table: 39 मैचों के बाद क्या है टेबल का हाल? कौन सी टीम टूर्नामेंट से बाहर! प्लेऑफ की रेस में कौन कौन

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और लीग स्टेज जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, प्लेऑफ की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है. पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स (PBKS) ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल कर रखा है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) उनसे बेहद करीब बनी हुई है. जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है.

Last Updated: April 28, 2026 | 2:31 PM IST
IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
1/6

पंजाब किंग्स नंबर-1 पर

पंजाब किंग्स 7 मैचों में 6 जीत और सिर्फ 1 हार के साथ 13 अंकों पर पहले स्थान पर है. टीम का नेट रन रेट +1.333 है, जो इस सीजन उनके दमदार प्रदर्शन को दिखाता है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पंजाब का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
2/6

RCB भी पीछे नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंकों पर दूसरे स्थान पर है. RCB का नेट रन रेट +1.919 है, जो सभी टीमों में सबसे बेहतर है. इससे साफ है कि टीम ने अपने अधिकतर मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
3/6

SRH और RR टॉप-4 में बरकरार

सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी इतने ही अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर SRH आगे है. दोनों टीमों की नजर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर होगी.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
4/6

मिडिल में कौन कौन सी टीमें

गुजरात टाइटंस 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 6-6 अंकों के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं. इन दोनों टीमों को आगे की राह आसान बनाने के लिए लगातार जीत की जरूरत है.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
5/6

KKR, MI और LSG पर संकट

कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स केवल 4-4 अंकों के साथ क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं. इन टीमों के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है. हालांकि, लखनऊ की टीम अब लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

प्लेऑफ की जंग रोमांचक हुई - Photo Gallery
6/6

प्लेऑफ की जंग रोमांचक हुई

सीजन अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और अब हर मैच पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल सकता है. पंजाब किंग्स और RCB प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुकी हैं, वहीं, बाकी बचे दो स्थानों के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है.

More News