Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026 के वो घटिया कप्तान, टीम को प्लेऑफ में ले जाने से रहे, अगले साल छिन जाएगी कैप्टेंसी?

IPL 2026 के वो घटिया कप्तान, टीम को प्लेऑफ में ले जाने से रहे, अगले साल छिन जाएगी कैप्टेंसी?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के आधे से अधिक मुकाबले खेले जा चुके हैं. कुछ टीमें टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्म कर रही है तो कुछ बाहर होने की कगार पर है. आज हम बात करेंगे उन आईपीएल कप्तान के बारे में जिनका प्रदर्शन इस साल काफी खराब रहा है और जो अपनी टीम को अब प्लेऑफ में ले जाने से रहे. अगले साल इनसे कप्तानी छीनी भी जा सकती है.

Last Updated: April 29, 2026 | 2:02 PM IST
IPL 2026 worst captains - Photo Gallery
1/7

छिनेगी कप्तानी

आज हम बात करेंगे उन आईपीएल कप्तान के बारे में जिनका प्रदर्शन इस साल काफी खराब रहा है और जो अपनी टीम को अब प्लेऑफ में ले जाने से रहे. अगले साल इनसे कप्तानी छीनी भी जा सकती है.

IPL 2026 worst captains - Photo Gallery
2/7

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को इस साल खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. वजह उनका खुद का खराब प्रदर्शन और खराब कप्तानी.

IPL 2026 worst captains - Photo Gallery
3/7

लखनऊ का आईपीएल में प्रदर्शन

पंत की कप्तानी में अबतक लखनऊ की टीम को 8 में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि उन्होंने सिर्फ 2 ही मुकाबले जीते हैं.

IPL 2026 worst captains - Photo Gallery
4/7

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने जब से मुंबई इंडियंस की कमान संभाली है मुंबई की किस्मत ही खराब हो गई है, रोहित शर्मा से जब मुंबई की कप्तानी छीनी गई थी तो फैंस काफी नाराज थे.

IPL 2026 worst captains - Photo Gallery
5/7

MI का प्रदर्शन

लेकिन जब से हार्दिक को कमान दी गई है वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं. इस साल वह टीम को 7 मैचों में सिर्फ 2 मुकाबले ही जिता सके हैं. 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

IPL 2026 worst captains - Photo Gallery
6/7

केकेआर का घटिया फैसला

केकेआर की टीम साल 2024 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी. उस समय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे. लेकिन केकेआर की मैनेजमेंट ने 2025 में श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया और अजिंक्य रहाणे को कप्तानी दी.

IPL 2026 worst captains - Photo Gallery
7/7

रहाणे का खराब प्रदर्शन और घटिया कप्तानी

अजिंक्य रहाणे ने जब से टीम की कमान संभाली है टीम की नैया डूबती ही जा रही है. अब तक आईपीएल 2026 में कोलकाता ने कुल 8 मैचों में सिर्फ 2 मुकाबले ही जीते हैं. साथ ही रहाणे का प्रदर्शन भी खराब रहा है. देखना होगा कि आगामी मैचों में ये कप्तान क्या करते हैं.

More News