क्या मोहम्मद फरमान के बच्चे की मां बनने वाली है मोनालिसा? शौहर ने खुद किया खुलासा; जानें क्यों घर पहुंची पुलिस
Monalisa Pregnancy News: मोनालिसा भोसले और उनके पति मोहम्मद फरमान, जिनकी तस्वीरें प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं का मामला अब कानूनी पचड़ों में फंस गया है. मध्य प्रदेश के महेश्वर से केरल के कोच्चि गई पांच लोगों की पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई. प्रेग्नेंसी और उम्र के मामले को लेकर मामले में नया मोड़ आ गया है. तो चलिए जानते हैं कि क्या सच में मोनालिसा प्रेग्नेंट है?
क्या प्रेग्नेंट हैं मोनालिसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश्वर पुलिस टीम (जिसमें एक महिला सब-इंस्पेक्टर भी शामिल थी) फरमान और मोनालिसा को कस्टडी में लेने के लिए कोच्चि पहुंची थी. हालांकि मोहम्मद फरमान ने पुलिस को बताया कि मोनालिसा प्रेग्नेंट हैं और तुरंत ट्रैवल करने या पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थ हैं. MP पुलिस टीम को इंसानियत और कानूनी वजहों से फिलहाल वापस लौटना पड़ा. हालांकि, पुलिस निश्चित रूप से मामले की जांच करेगी.
उम्र को लेकर उलझन
यह पूरा विवाद मोनालिसा की उम्र को लेकर हुआ. लड़की के पिता ने मध्य प्रदेश के महेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि मोनालिसा सिर्फ 16 साल की है. नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड ट्राइब्स (NCST) की जांच में भी मोनालिसा नाबालिग पाई गई.
अपनी मर्जी से की शादी
इसके आधार पर पुलिस ने फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट, किडनैपिंग और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं, मोनालिसा का दावा है कि वह 18 साल की है और उसने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में अपनी मर्जी से फरमान से शादी की थी.
केरल हाई कोर्ट से फरमान को राहत
मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के बीच, केरल हाई कोर्ट ने मोहम्मद फरमान को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने फरमान के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट पर 20 मई तक रोक लगा दी है. कोर्ट के इस आदेश और मोनालिसा की कथित हेल्थ कंडीशन के कारण, मध्य प्रदेश पुलिस कोच्चि में मौजूद होने के बावजूद कपल को पकड़ नहीं पाई.
कोर्ट के इस आदेश और मोनालिसा की कथित हेल्थ कंडीशन के कारण, मध्य प्रदेश पुलिस कोच्चि में मौजूद होने के बावजूद कपल को पकड़ नहीं पाई. मोनालिसा ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा मांगी
जैसे ही MP पुलिस कोच्चि पहुंची. मोनालिसा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कोच्चि पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई. उसने आरोप लगाया कि उसे ज़बरदस्ती मध्य प्रदेश ले जाने की कोशिश की जा सकती है. मोनालिसा का कहना है कि वह अपने पति के साथ केरल में सुरक्षित रहना चाहती है.
मददगार जोशुआ की तलाश जारी
पुलिस न सिर्फ़ कपल की तलाश कर रही है, बल्कि फरमान के दोस्त जोशुआ की भी तलाश कर रही है. जोशुआ पर आरोप है कि उसने कपल को केरल में छिपने, उनके रहने और शादी का इंतज़ाम करने में मदद की. वह भी अभी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है.