Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • PM Modi 5 Unknown Facts: कविता लिखने से लेकर खास दिनचर्या तक, PM मोदी के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप!

PM Modi 5 Unknown Facts: कविता लिखने से लेकर खास दिनचर्या तक, PM मोदी के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप!

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक चर्चित राजनीतिक व्यक्तित्व हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा, भाषण और फैसलों के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है, लेकिन उनके व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं. 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी का बचपन साधारण परिस्थितियों में बीता. आइए उनके जीवन से जुड़ी ऐसी ही 5 दिलचस्प बातें जानते हैं.

Last Updated: September 17, 2026 | 12:49 PM IST
pm modi unknown fact - Photo Gallery
1/5

बचपन में परिवार की चाय की दुकान पर करते थे काम

नरेंद्र मोदी का बचपन गुजरात के वडनगर में बीता. पीएम इंडिया की आधिकारिक जीवनी के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण थी और पढ़ाई के साथ वह परिवार की चाय की दुकान पर काम करते थे. उनकी जीवनी में यह भी बताया गया है कि उन्हें बचपन से ही पढ़ने और बहस में रुचि थी तथा वह स्थानीय लाइब्रेरी में काफी समय बिताते थे.

pm modi unknown fact - Photo Gallery
2/5

किताबों के साथ रहा गहरा रिश्ता

राजनीति में आने से बहुत पहले से ही नरेंद्र मोदी की रुचि पढ़ने में बताई जाती है. उनकी आधिकारिक जीवनी में उल्लेख है कि बचपन में वह स्थानीय लाइब्रेरी में घंटों किताबें पढ़ते थे. बाद में स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उनके जीवन पर प्रभाव पड़ा. PM मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करीब 12-13 वर्ष की उम्र में विवेकानंद के लेखन को पढ़ना शुरू किया था.

pm modi unknown fact - Photo Gallery
3/5

राजनीति के अलावा कविता लिखने का भी शौक

PM नरेंद्र मोदी की एक ऐसी रुचि भी है, जो उनकी राजनीतिक पहचान से अलग है. पीएम इंडिया की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक उन्हें लेखन पसंद है और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें कविताएं भी शामिल हैं. यानी भाषणों और राजनीतिक लेखन के अलावा उनका साहित्य से भी जुड़ाव रहा है. उन्होंने एग्जाम वॉरियर्स, ज्योतिपुंज, कन्वीनिएंट एक्शन, कर्मयोग जैसी किताबें लिखी हैं.

pm modi unknown fact - Photo Gallery
4/5

दिन की शुरुआत योग से करने की बात कही गई है

योग भी नरेंद्र मोदी की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बताया जाता है. पीएम इंडिया की प्रोफाइल के अनुसार, वह अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भारत की पहल को संयुक्त राष्ट्र में व्यापक समर्थन मिला था और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव 177 देशों के समर्थन से पारित हुआ था.

pm modi unknown fact - Photo Gallery
5/5

नवरात्रि के व्रत से जुड़ी खास आदत

नरेंद्र मोदी ने हाल के एक पॉडकास्ट में अपने लंबे समय से चले आ रहे उपवास के बारे में बताया था. उनके अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान वह नौ दिनों तक भोजन नहीं लेते और केवल गर्म पानी का सेवन करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि चैत्र नवरात्रि में वह नौ दिनों तक दिन में एक विशेष फल का सेवन करने की परंपरा का पालन करते हैं. उनके मुताबिक यह अभ्यास उनके जीवन में कई दशकों से चला आ रहा है.

More News