Sai Pallavi: ‘हिंदी’ को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, ‘रामायण’ में साईं पल्लवी की ‘सीता’ की भूमिका को लेकर लोगों ने उठाये सवाल
साई पल्लवी आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. हाल ही में इस तमिलभाषी एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. साईं पल्लवी फिल्म से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उनकी टूटी-फूटी हिंदी को लेकर दर्शक उनको ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब वो हिंदी नहीं बोल पा रहीं, तो रामायण (Ramayan) में सीता का रोल कैसे करेंगी. साईं पल्लवी तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. आइये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें!
साउथ सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस हैं साईं पल्लवी
साईं पल्लवी ने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है. वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं.
फिल्में
2014 में, जब वह जॉर्जिया के त्बिलिसी में पढ़ रही थी, फिल्म-निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने उन्हें अपनी फिल्म प्रेमम में मलार की भूमिका की पेशकश की. उन्होंने छुट्टियों में फिल्म की शूटिंग की और शूटिंग खत्म होने के बाद अपनी पढ़ाई पर लौट आईं. इसके अलावा, उन्होंने उस वर्ष कई "सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू" पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल था.
फ़ोर्ब्स की अंडर 30 सूची में शामिल
2020 में, उन्हें फोर्ब्स पत्रिका द्वारा भारत के 30 अंडर 30 में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी। वह उस सूची में फिल्म उद्योग की एकमात्र व्यक्ति थीं.
पॉपुलर हैं नेचुरल लुक्स
साईं पल्लवी अपनी सादगी और नो मेकअप लुक के लिए विशेष लोकप्रिय हैं. इवेंट्स और अवार्ड शो में भी वो काफी सादगीपूर्ण तरीके से तैयार होती हैं.
रामायण में सीता की भूमिका निभाएंगी
साईं पल्लवी नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण फिल्म में सीता का रोल निभा रही हैं. इस फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं.
'एक दिन' से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
साईं पल्लवी जुनैद खान के साथ फिल्म 'एक दिन' में दिखाई देंगी, जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.