Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी ग्लैमरस अंदाज से मचाती थीं तहलका, फिर प्यार में टूटा दिल और बदल गई सना खान की राह, मौलवी संग किया निकाह

कभी ग्लैमरस अंदाज से मचाती थीं तहलका, फिर प्यार में टूटा दिल और बदल गई सना खान की राह, मौलवी संग किया निकाह

Sana Khan: एक्ट्रेस सना खान को एक समय पर ग्लैमर और बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता था. उन्होंने टीवी से लेकर रियलिटी शोज तक काफी काम किया है. वो बिग बॉस में भी नजर आई थीं. उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा. हालांकि एक वक्त ऐसा आया, जब उन्होंने पूरी तरह से इस्लाम अपना लिया और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. सना ने अचानक ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और आध्यात्मिक रास्ते पर चल पड़ीं. उन्होंने गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया.

Last Updated: August 21, 2026 | 1:26 PM IST
Sana Khan's career - Photo Gallery
1/6

सना खान का करियर

21 अगस्त 1988 को मुंबई में जन्मी सना खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वे विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया. दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्हें कई बोल्ड और ग्लैमरस किरदार निभाए. उन्होंने 'ये है हाई सोसाइटी', 'हल्ला बोल', 'जय हो' और 'वजह तुम हो' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.

Bigg Boss brought recognition - Photo Gallery
2/6

बिग बॉस ने दिलाई पहचान

सना खान बिग बॉस 6 में नजर आई थीं. शो में उन्हें बेबाक अंदाज और मजबूत पर्सनैलिटी के लिए पसंद किया गया. बिग बॉस 6 से बाहर आने के बाद सना की पॉपुलैरिटी बढ़ गई. वह कई टीवी शोज और रियलिटी प्रोग्राम्स में नजर आईं. इसी बीच वे अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहीं.

Ups and downs in personal life - Photo Gallery
3/6

निजी जिंदगी में आए उतार चढ़ाव

सना खान का नाम एक्टर और कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के साथ भी जुड़ा. दोनों लंबे समय तक एक साथ रहे. दोनों की फोटोज और वीडियोज भी काफी चर्चा में रही थीं. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए और आरोप-प्रत्यारोप भी लिखें.

Left the world of entertainment - Photo Gallery
4/6

छोड़ी एंटरटेनमेंट की दुनिया

अक्टूबर 2020 में सना खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर मनोरंजन की दुनिया छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन को मानवता की सेवा और अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार जीना चाहती हैं, जिसके कारण इंडस्ट्री छोड़ रही हैं. उनके इस फैसले से फैन काफी हैरान रह गए.

Married a Maulvi - Photo Gallery
5/6

मौलवी से किया निकाह

ग्लैमर की दुनिया छोड़ने के कुछ ही समय बाद सना खान ने मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया. नवंबर 2020 में दोनों ने शादी की. निकाह की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सना की जिंदगी में आए इस बदलाव की खूब चर्चा हुई. सना ने इसके बाद अपने पति के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए. शादी के बाद सना खान और अनस सैयद माता-पिता बने. उनके परिवार में बेटे के जन्म की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.

What kind of life is Sana Khan living? - Photo Gallery
6/6

कैसी जिंदगी जी रही हें सना खान?

सना खान ने अब पूरी तरह से मनोरंजन की दुनिया से दूरी बना ली है. वे यूट्यूब पर पॉडकास्ट करती हैं और लोगों से कनेक्ट रहती हैं. यहां वे अपनी जिंदगी, परिवार और आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी बातें साझा करती रहती हैं. बोल्ड और ग्लैमरस जिंदगी के कारण चर्चा में रहने वाली सना अब बुर्के में नजर आती हैं.

More News