Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Supriya Sule Daughter Reception Guest List: दिल्ली में दिखा सियासी ‘मंगल मिलन’, एक छत के नीचे PM मोदी से राहुल गांधी तक, देखें खास तस्वीरें

Supriya Sule Daughter Reception Guest List: दिल्ली में दिखा सियासी ‘मंगल मिलन’, एक छत के नीचे PM मोदी से राहुल गांधी तक, देखें खास तस्वीरें

Supriya Sule Daughter Wedding Reception Guest List: दिल्ली में बीती रात सियासत का एक अलग ही रंग देखने को मिला. एक तरफ सत्ता और विपक्ष के नेता अक्सर आमने-सामने नजर आते हैं, लेकिन सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के रिसेप्शन में यही चेहरे साथ मुस्कुराते दिखे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी, अमित शाह और प्रियंका गांधी तक कई बड़े नेता वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे. इस खास मौके पर संसद की राजनीतिक गर्मी पीछे छूट गई और शादी की खुशियों के बीच रिश्तों और अपनापन की तस्वीरें सामने आईं.

Last Updated: August 11, 2026 | 11:57 AM IST
Supriya Sule Daughter Wedding Reception - Photo Gallery
1/7

PM मोदी से राहुल गांधी तक

रेवती सुले और सारंग लखानी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता पहुंचे और वर-वधू को शुभकामनाएं दीं.

revati sule wedding reception - Photo Gallery
2/7

शरद पवार और PM मोदी की मुलाकात ने खींचा ध्यान

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार की मुलाकात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. दोनों नेता एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं.

pm modi - Photo Gallery
3/7

पवार परिवार को PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिसेप्शन में पवार परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दीं और मेहमानों से भी मुस्कुराकर बातचीत की, जिससे समारोह का माहौल खास बन गया.

amit shah - Photo Gallery
4/7

अमित शाह ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन स्वीकार

गृह मंत्री अमित शाह भी रेवती सुले के रिसेप्शन में पहुंचे. उन्होंने वर-वधू को बधाई दी और मेहमानों के अभिवादन का हाथ जोड़कर जवाब दिया, जिसकी तस्वीरें सामने आईं.

om birla and akhilesh yadav - Photo Gallery
5/7

ओम बिरला और अखिलेश यादव भी समारोह में पहुंचे

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी समारोह में नजर आए. दोनों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और परिवार के साथ खुशी साझा की.

rahul gandhi-priyanka gandhi - Photo Gallery
6/7

राहुल-प्रियंका ने वर-वधू को दीं शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी रिसेप्शन में पहुंचे. दोनों ने रेवती और सारंग को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं और परिवार के साथ नजर आए.

chirag paswan - Photo Gallery
7/7

चिराग पासवान भी बने खुशी के गवाह

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने भी समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर रेवती और सारंग के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं साझा कीं.

More News