कौन जा सकता है अमरनाथ यात्रा? घर बैठे ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़े जरूरी नियम
Amarnath Yatra: धार्मिक स्थलों या तीर्थ स्थान के दर्शन करने का नाम आते ही अमरनाथ यात्रा पर जाने का मन हर किसी का करता है. बाबा बर्फानी की यह यात्रा अन्य तीर्थ स्थलों वाली यात्राओं से काफी अलग और कठिन भी मानी जाती है. कई किलोमीटर की खड़ी और मुश्किल चढ़ाई करने के बाद जाकर भक्तों को भोलेनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है.
क्या आपने कभी सोचा है कि अमरनाथ यात्रा पर कौन जा सकता है और इसका रजिस्ट्रेशन कैसे होता है. चलिए जानते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़े सभी जरूरी नियमों के बारे में.
2026 में कब शुरू होगी यात्रा?
जानकारी के मुताबिक साल 2026 में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरु होकर 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगी. बाबा बर्फानी की यह यात्रा 2 महीने तक चलेगी, जिसमें भक्त अपना रजिस्ट्रेशन और मेडिकल कराकर यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं.
कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?
श्री अमरनाथ जी की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आपके पास रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण की प्रक्रिया कर सकते हैं.
कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?
अगर आपकी उम्र 13 से 70 वर्ष के बीच है तो आप यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना जरूरी होना चाहिए. ऐसे में आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं, 6 सप्ताह से ज्यादा गर्भवती महिला हैं तो आप रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकती हैं.
कैसे बनवाएं मेडिकल सर्टिफिकेट?
बाबा बर्फानी की यात्रा में जाने के लिए आप किसी अस्पताल में जाकर डॉक्टर हेल्थ चेकअप कराकर स्वास्थ प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं. अगर आपकी मेडिकल रिपोर्ट ठीक है तो ऐसे में आप यात्रा पर जाने के योग्य होंगे.
यात्रा में किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ऐसे में अपने साथ दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, फोटो, एक फोटो रखने के साथ ही साथ यात्रा परमिट जरूर रख लें. यह सभी चीजें आपके काफी काम आएंगी.
कौन से सामान लेकर जाएं?
अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में अपने साथ ऊनी कपड़े, रेनकोट, और एक वाटरप्रूफ जूते साथ में जरूर रख लें ताकि आपको चढ़ाई करते समय कोई कठिनाई न हो. इसके अलावा भी आपको चप्पल के बजाय ट्रैकिंग वाले जूते रख लेने चाहिए.