Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं रान्या राव? जिन्हें सोने की तस्करी मामले में 1 साल बाद मिली जमानत, फिल्मी दुनिया में हैं मशहूर

कौन हैं रान्या राव? जिन्हें सोने की तस्करी मामले में 1 साल बाद मिली जमानत, फिल्मी दुनिया में हैं मशहूर

Ranya Rao: कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या राव को मैसूरु की केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया. उन्हें सोने की तस्करी मामले में पकड़ा गया था. एक्ट्रेस को विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम (COFEPOSA) एक्ट के तहत एक साल की प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा गया था. जानिए कौन हैं ये अभिनेत्री. 

Last Updated: April 24, 2026 | 4:02 PM IST
Ranya rao - Photo Gallery
1/7

कौन हैं रान्या राव?

रान्या राव कर्नाटक के चिकमगलूर जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने अभिनय में करियर बनाने से पहले बेंगलुरु में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की.

ranya rao - Photo Gallery
2/7

2014 में फिल्मी करियर की शुरुआत

साल 2014 में, एक्ट्रेस ने अभिनेता किच्चा सुदीप के साथ फिल्म 'माणिक्या' से कन्नड़ सिनेमा में पदार्पण किया. आपको बता दें कि यह फिल्म प्रभास अभिनीत तेलुगु फिल्म 'मिर्ची' का आधिकारिक रीमेक है.

ranya rao - Photo Gallery
3/7

तमिल सिनेमा में भी आजमाया हाथ

एक्ट्रेस रान्या राव ने अभिनेता विक्रम प्रभु के साथ फिल्म 'वाघा' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था.

ranya rao - Photo Gallery
4/7

तीसरी फिल्म में किया काम

साल 2017 में, रान्या राव ने एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'पटाकी' से कन्नड़ सिनेमा में वापसी की. तेलुगु फिल्म 'पटास' की रीमेक इस फिल्म में रान्या ने संगीता का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता गणेश के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

ranya rao - Photo Gallery
5/7

कब हुई थी मामले की शुरुआत?

रान्या राव केस की शुरुआत 3 मार्च 2025 को हुई थी. उस दिन डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI की टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अभिनेत्री को रोका था. तलाशी के दौरान उनके पास से 14.2 किलो सोना बरामद हुआ था.

ranya rao - Photo Gallery
6/7

127 किलो सोना की तस्करी की गई

जब इस मामले की जांच की गई, तो ED ने बताया कि रान्या राव और उनके साथियों ने मिलकर मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच करीब 127 किलो सोना भारत में तस्करी करके लाया गया. इसके बाद ये मामला और पेंचीदा हो गया.

ranya rao - Photo Gallery
7/7

रान्या संग एक और आरोपी रिहा

रान्या और एक अन्य आरोपी साहिल जैन को पिछले साल अप्रैल में COFEPOSA के तहत हिरासत में लिया गया था. अब दोनों को इस मामले में करीब 1 साल बाद जमानत मिल गई है.

More News