Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं येशा सागर? स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर कमाया नाम; समीर रिजवी से नाम जुड़ने पर तोड़ी चुप्पी

कौन हैं येशा सागर? स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर कमाया नाम; समीर रिजवी से नाम जुड़ने पर तोड़ी चुप्पी

Yesha Sagar Profile: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी पर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा लव जिहाद का आरोप लगाया जा रहा है. समीर रिजवी और येशा सागर को लेकर जो भी दावें किए जा रहे हैं. उन सभी दावों को येशा सागर ने गलत बताया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि येशा सागर कौन हैं?

Last Updated: May 2, 2026 | 10:26 PM IST
Who is yesha sagar - Photo Gallery
1/8

कौन हैं येशा सागर?

येशा सागर एक इंडो-कैनेडियन मॉडल, अभिनेत्री और एंकर हैं, जो कथित तौर पर लुधियाना पंजाब की रहने वाली हैं.

Studied in Canada - Photo Gallery
2/8

कनाडा में की पढ़ाई

मीडिया सूत्रों के अनुसार, बाद में वह अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए कनाडा चली गईं और टोरंटो के सेनेका कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की.

Built a career as a sports presenter - Photo Gallery
3/8

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर बनाया करियर

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर करियर बनाने से पहले येशा सागर ने मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाई थी.

Worked in Punjabi music industry - Photo Gallery
4/8

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में किया काम

खेल जगत में कदम रखने से पहले वह पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री की एक बहुत बड़ी स्टार थीं. उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल और परमिश वर्मा जैसे दिग्गजों के साथ 30 से भी ज़्यादा म्यूज़िक वीडियो में काम किया है.

Worked as a sports presenter in several cricket leagues - Photo Gallery
5/8

कई क्रिकेट लीग में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में किया काम

येशा कई क्रिकेट लीग और इवेंट्स से जुड़ी रही हैं, जैसे कि ग्लोबल T20 कनाडा, UP T20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग.

She went viral during WPL 2026 - Photo Gallery
6/8

WPL 2026 के दौरान हुई थीं वायरल

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के दौरान, वह एक वायरल ‘मिस्ट्री एंकर’ के तौर पर पूरे देश में मशहूर हो गईं. इस दौरान, स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

Claim being made in the report - Photo Gallery
7/8

रिपोर्ट में किया जा रहा दावा

वायरल हो रहे एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि समीर रिजवी ने येशा सागर पर दबाव डाला कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपनी सारी बोल्ड फोटो हटा लें. हालांकि येशा सागर ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है.

Yesha sagar instagram followers - Photo Gallery
8/8

येशा सागर के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?

येशा सागर के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अब तक इंस्टाग्राम पर 201 पोस्ट किए हैं. इसके अलावा, वो 74 लोगों को फॉलो करती हैं.

More News