Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > न वैक्सिंग, न थ्रेडिंग… चेहरे के बाल हटाने के लिए आजमाएं ये नुस्खा, खर्च और दर्द भी होगा कम!

न वैक्सिंग, न थ्रेडिंग… चेहरे के बाल हटाने के लिए आजमाएं ये नुस्खा, खर्च और दर्द भी होगा कम!

Hair Removal Tips: महिला या पुरुषों के चेहरे पर अनचाहे बाल (Hirsutism) आना सामान्य बात है. पुरुष इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते. लेकिन महिलाओं के लिए, यह न केवल उनकी सुंदरता बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है. इन्हें हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, शेविंग, लेजर उपचार या इलेक्ट्रोलाइसिस जैसे तमाम उपाय अपनाते हैं. लेकिन, कुछ आसान उपाय अधिक कारगर हो सकते हैं.

Written By:
Last Updated: May 2, 2026 17:28:30 IST

Mobile Ads 1x1

Hair Removal Tips: महिला या पुरुषों के चेहरे पर अनचाहे बाल (Hirsutism) आना सामान्य बात है. पुरुष इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते. लेकिन महिलाओं के लिए, यह न केवल उनकी सुंदरता बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, ये समस्या हार्मोनल असंतुलन, जैसे पीसीओएस (PCOS), आनुवंशिकता या दवाओं के कारण होती है. इन्हें हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, शेविंग, लेजर उपचार या इलेक्ट्रोलाइसिस जैसे तमाम उपाय अपनाते हैं. लेकिन, ये तरीके न केवल बहुत दर्दनाक होते हैं बल्कि महंगे भी होते हैं. ऐसे में चेहरे पर अनचाहे बाल हटाते समय होने वाले दर्द से बचना चाहती हैं, तो आप इन सरल सामग्रियों का उपयोग करके घर पर ही आसानी से बाल हटा सकती हैं. ये घरेलू नुस्खे आमतौर पर रसोई में आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से तैयार किए जाते हैं. खास बात यह है कि, इन्हें बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही पैसा.

यह उपाय न केवल चेहरे के बालों को हटाता है बल्कि त्वचा को चमकदार और मुलायम भी बनाता है. चेहरे के बालों को हटाने के लिए आवश्यक सामग्री, उन्हें तैयार करने का तरीका और बिना दर्द के चेहरे के बालों को हटाकर चेहरे को चमकदार बनाने के सभी तरीकों के बारे में पूरी जानकारी यहां दी गई हैं.

चेहरे पर अनचाहे बालों के बढ़ने के कारण

चेहरे पर बाल उगना उम्र, हार्मोन और आनुवंशिकता के कारण होता है. कुछ महिलाओं के चेहरे पर बहुत कम बाल होते हैं, जबकि कुछ के बहुत अधिक. ये बाल अधिकतर माथे, गाल, ऊपरी होंठ और ठोड़ी पर उगते हैं. कई लड़कियां इन बालों को नहीं चाहतीं. हालांकि, इन्हें हटाना आपकी मर्जी है, कोई बाध्यता नहीं है.

चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय

चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल हटाने के लिए केवल चार सामग्रियों की आवश्यकता होती है. उदाहरण के लिए, गेहूं का आटा, शहद, हल्दी और दूध. ये सभी सामग्रियां घर पर आसानी से उपलब्ध हैं. इन्हें मिलाकर एक पेस्ट बना लें, जिसे फिर चेहरे पर लगाएं.

चेहरे के बाल हटाने की विधि

एक कटोरी में गेहूं का आटा लें. इसमें शहद, हल्दी और दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर सूखने दें. सूखने के बाद, इसे बालों की विपरीत दिशा में धीरे-धीरे रगड़ें. इससे चेहरे के बाल आसानी से झड़ जाएंगे और दर्द काफी कम हो जाएगा. आप इस उपाय को हर हफ्ते या जब भी चेहरे पर बाल दिखाई दें, इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पूरी तरह से घरेलू नुस्खा है और इसमें कोई रसायन या हानिकारक तत्व नहीं हैं. बार-बार इस्तेमाल करने से बाल धीरे-धीरे कम होते जाएंगे और आपका चेहरा साफ दिखेगा.

इस घरेलू नुस्खे के फायदे

यह दर्द रहित और सस्ता है. यह उपाय रंग और चमक में सुधार करता है. साथ ही, यह पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्रियों से बना है. इसमें ज्यादा खर्च नहीं होता और इसके कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होते.

MORE NEWS