Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > ट्रेन के गेट पर खड़े होने का शौक बना ‘काल’: ट्रैक पर मिली 24 साल के युवक की लाश, पुलिस भी नहीं कर पाई शिनाख्त!

ट्रेन के गेट पर खड़े होने का शौक बना ‘काल’: ट्रैक पर मिली 24 साल के युवक की लाश, पुलिस भी नहीं कर पाई शिनाख्त!

कोरबा के मड़वारानी रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसन मच गई, जब केबिन के पास करीब 24 साल के युवक का शव मिला. पुलिस अभी तक युवक की पहचान नही कर पाई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत चलती ट्रेन के गेट पर खड़े रहने पर खंभे से टकराने के कारण हो सकती है.

Written By:
Last Updated: May 2, 2026 16:03:05 IST

Mobile Ads 1x1

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुँची. प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक किसी चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा था और संतुलन बिगड़ने के कारण रेलवे खंभे से टकराकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

ट्रैक के किनारे मिला शव

​​घटना मड़वारानी रेलवे केबिन के समीप की है. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक के किनारे एक युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया. मृतक युवक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है. युवक ने काले रंग का लोअर, टी-शर्ट और जूते पहने हुए हैं.

खंभे से टकराने पर मौत

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक रात के वक्त किसी यात्री ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर सफर कर रहा होगा. नींद आने या संतुलन बिगड़ने की वजह से वह ट्रैक किनारे लगे ओएचई (OHE) खंभे से टकरा गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई. ​युवक के पास से फिलहाल ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके. उरगा पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए विशेष अभियान शुरू किया है.

जांच में जुटी पुलिस

युवक की फोटो आसपास के जिलों और थानों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई है. मड़वारानी और आसपास के गांवों में कोटवारों के माध्यम से पहचान कराई जा रही है. साथ ही पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ​उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए के युवक के बारे में जानकारी मिले, तो वे तत्काल उरगा थाने में संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- हंसते-खेलते निकला था परिवार, तेज धमाका निगल गया कार: घंटो के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS