Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > जंगल में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

जंगल में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है.

Written By:
Last Updated: May 2, 2026 18:40:34 IST

Mobile Ads 1x1

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामीण रोजमर्रा के कार्य के लिए जंगल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया, जो खून से सना हुआ था. दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच प्रारंभ की. प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं. घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक वहीं तक आया होगा.

पुलिन ने संदिग्ध उठाया 

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में किए जाने की प्रक्रिया जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

सभी पहलुओं पर जांच शुरू

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. आशंका जताई जा रही है कि मामला आपसी रंजिश या किसी विवाद से जुड़ा हो सकता है. घटना के बाद केरेगांव एवं आसपास के क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

MORE NEWS