Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है, लेकिन मैच से पहले मौसम की बेरुखी ने फैंस और टीमों दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. 60% बारिश के आसार के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर मैच बिना एक भी गेंद फेंके धुल जाता है, तो पोडियम पर तिरंगा लहराएगा या पाकिस्तान बाजी मारेगा? एशियन गेम्स का एक अनोखा नियम इस पूरे मुकाबले का पासा पलट सकता है... आखिर बारिश आने पर किसके हाथ लगेगी सोने की गोल्ड और कौन मायूस लौटेगा?

Written By:
Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

Mobile Ads 1x1

एशियन गेम्स में पुरुषों के क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन बारिश का खतरा इस मुकाबले पर मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान 60% बारिश की संभावना है. गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे. ऐसे में आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि अगर बारिश के कारण फाइनल रद्द होता है, तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा.

एशियन गेम्स क्रिकेट में बारिश का नियम क्या है?

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बनाई थी. शुरुआती दौर के बाद भारत का मैच अफगानिस्तान से और पाकिस्तान का मैच हांगकांग से तय था, लेकिन बारिश के कारण दोनों मुकाबले रद्द हो गए. इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश के क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गए. ऐसी स्थिति में टीमों का आगे बढ़ना उनकी रैंकिंग के आधार पर तय हुआ.

एशियन गेम्स क्रिकेट के नियमों के अनुसार, अगर कोई मैच बारिश या खराब मौसम के कारण रद्द होता है, तो जिस टीम की रैंकिंग बेहतर (ऊंची) होगी, उसे विजेता मानकर अगली स्टेज में भेज दिया जाएगा.

यही नियम मेडल वाले मैचों में भी लागू होता है. अगर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मैच रद्द होता है—और कम से कम 5-5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता है तो भारत को गोल्ड मेडल और पाकिस्तान को सिल्वर मेडल दिया जाएगा, क्योंकि आईसीसी रैंकिंग में भारत, पाकिस्तान से आगे है. यही नियम ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए भी लागू रहेगा.

आईसीसी रैंकिंग में भारत सबसे ऊपर

टी20 फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम छठे नंबर पर है. रैंकिंग के इस अंतर से साफ है कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो गोल्ड मेडल भारत की झोली में जाएगा.

दूसरी तरफ, ब्रॉन्ज मेडल की रेस में बांग्लादेश का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि उनकी रैंकिंग श्रीलंका से बेहतर है. बांग्लादेश टी20 रैंकिंग में 8वें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 9वें स्थान पर मौजूद है. अगर ब्रॉन्ज मेडल का मैच भी बारिश की वजह से धुल जाता है, तो श्रीलंका का मेडल जीतने का सपना टूट सकता है.

MORE NEWS