Live TV
Search
Home > क्रिकेट > रवींद्र जडेजा की तारीफ में उतरा पूर्व क्रिकेटर, कहा- अच्छी बात है, अब रन रोकने पर ध्यान देता है…

रवींद्र जडेजा की तारीफ में उतरा पूर्व क्रिकेटर, कहा- अच्छी बात है, अब रन रोकने पर ध्यान देता है…

Cheteshwar Pujara Reaction on Ravindra Jadeja: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी में आए बदलाव की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि जडेजा अब केवल रन रोकने वाले गेंदबाज नहीं, बल्कि विकेट लेने वाले प्रभावशाली खिलाड़ी बन चुके हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-08-04 16:38:06

Mobile Ads 1x1

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के खेल में आए बदलाव की जमकर तारीफ की है. पुजारा का कहना है कि जडेजा पहले टेस्ट क्रिकेट में हेड रूप से रन रोकने वाले गेंदबाज के रूप में खेलते थे, लेकिन अब वह एक आक्रामक और विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि जडेजा की बदली हुई सोच और अनुभव भारत के लिए आगामी श्रीलंका टेस्ट सीरीज में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

जडेजा ने पिछले कुछ सालों में भारतीय टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है. उनकी सटीक गेंदबाजी, गेंद में बदलाव करने की क्षमता और मुश्किल परिस्थितियों में भी प्रभाव छोड़ने की कला उन्हें खास बनाती है. इसके अलावा, बल्ले से भी उनका योगदान टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है. कई मैचों में जडेजा ने अकेले ही भारतीय टीम को जीत दिलाई है.

सोच में बदलाव बना जडेजा की सफलता का कारण

चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि पहले जडेजा का ध्यान बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने पर ज्यादा रहता था. अगर पिच से मदद मिलती थी तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे, लेकिन सपाट पिचों पर उनका लक्ष्य रन नियंत्रण करना होता था. अब उन्होंने अपनी ताकत को समझ लिया है और हर गेंद पर विकेट लेने की कोशिश करते हैं.

हर परिस्थिति में प्रभावी साबित हो रहे हैं जडेजा

पुजारा के अनुसार, जडेजा ने अपनी गेंदबाजी में मानसिक बदलाव किया है. वह अब क्रीज का बेहतर इस्तेमाल करते हैं, गेंद की लंबाई में बदलाव करते हैं और बल्लेबाज के हिसाब से रणनीति बनाते हैं. यही बदलाव उन्हें दुनिया के बेहतरीन टेस्ट ऑलराउंडरों में शामिल करता है. भारत के लिए जडेजा का अनुभव और प्रदर्शन आने वाले मुकाबलों में बेहद अहम रहेगा. बता दें कि जडेजा श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किए गए हैं. देखना होगा कि अब उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

MORE NEWS