Live TV
Search
Home > खेल > क्या क्रिकेट छोड़ देंगे रोहित शर्मा? TV डेब्यू के बाद उठ रहे सवाल; जानें BCCI का नियम

क्या क्रिकेट छोड़ देंगे रोहित शर्मा? TV डेब्यू के बाद उठ रहे सवाल; जानें BCCI का नियम

Rohit Sharma TV Debut: रोहित शर्मा का सपना भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. 2011 में टीम से बाहर रहे रोहित ने 2023 में कप्तानी की, लेकिन फाइनल में हार मिली.

Written By:
Last Updated: September 8, 2026 10:23:51 IST

Mobile Ads 1x1

Rohit Sharma TV Debut: भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा का फैंस प्यार से ‘हिटमैन’ बोलते हैं. क्योंकि जब उनका बल्ला एक बार चलना शुरू होता है, तो रुकने का नाम नहीं लेता है. वहीं अब रोहित शर्मा क्रिकेट मैदान के बाद अब सभी के टीवी स्क्रीन पर भी नजर आने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा  ‘फैमिली फुल हाउस’ (Family Full House) को होस्ट करते नजर आएंगे. वह मैदान पर झंडे गाड़ने के बाद टीवी पर डेब्यू करते नजर आएंगे. शो का धमाकेदार प्रीमियर 19 सिंतबर 2026 को सोनी टीवी चैनल और सोनी लिव ऐप पर होगा. रोहित शर्मा का ये कदम बताता है कि वह अपने क्रिकेट करियर के आखिरी पड़ाव पर है. 

क्या क्रिकेट छोड़ देंगे रोहित शर्मा?

बता दें कि, रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. फिलहाल वह केवल ODI क्रिकेट खेल रहे हैं, साथ ही बाकी भारतीय टीम की योजनाओं का भी अहम हिस्सा है. ये उनका पहला टीवी शो है, जिसमें वह बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं. इससे ये बिल्कुल साफ नहीं होता है कि उन्होंने वनडे क्रिकेट छोड़ रहे हैं. 

रोहित शर्मा करेंगे टीवी शो होस्ट 

जानकारी के मुताबिक, ‘फैमिली फुल हाउस’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट शो होने वाला है. जिसमें रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं. हालांकि, अभी शो का पूरा फॉर्मेट सामने नहीं आया है. लेकिन प्रमोशन और प्रोमो लोगों दा ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में रोहित शर्मा के साथ बॉलीवुड सितारे भी नजर आ रहे हैं. जिससे साफ है कि हर एपिसोड में नए गेस्ट नजर आने वाले हैं. 

BCCI का नियम 

रोहित शर्मा के टीवी डेब्यू के बाद लोग उनके क्रिकेट में भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. हालांकि, टीवी शो को होस्ट और इंटरनेशनल क्रिकेट को एक साथ जारी रखने में कोई बाध्यता नहीं है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के नियम में ये नहीं लिखा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए कोई खिलाड़ी टीवी शो होस्ट नहीं कर सकता. 

ये भी पढ़ें: Shubman Gill Net Worth: क्रिकेट के अलावा और कहां-कहां से कमाई करते हैं शुभमन गिल? जानें 27 की उम्र में कितनी संपत्ति के मालिक हैं भारतीय कप्तान

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी सबकी निगाहें 

रोहित शर्मा की नजरें अभी से 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं. लॉर्ड्स के मैदान पर पिछले वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वनडे क्रिकेट में उनकी अहमियत कितनी बड़ी है.फिलहाल रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और अब टीवी पर भी नई पारी शुरू कर रहे हैं. ये उनके करियर का बड़ा बदलाव है, लेकिन इसे क्रिकेट से अलविदा कहना गलत होगा, क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप तक उनका सफर अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान, पांचवे हफ्ते की कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

MORE NEWS