Yuvraj Singh Retirement Story: पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने अकेले के दम पर कई बार भारत को मैच जिताए थे. हालांकि जब वो अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे, तो उन्हें भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसको लेकर उन्होंने एक पॉडकास्ट में बात भी की थी. इस पॉडकास्ट के एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. युवराज सिंह ने बताया था कि टीम मैनेजमेंट से उन्हें अपने भविष्य के बारे में कभी साफ बातचीत नहीं मिली. युवराज सिंह का कहना है कि भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी होने के बावजूद करियर के आखिरी दौर में उन्हें अंधेरे में रखा गया.
युवी के रिटायरमेंट में कोहली-शास्त्री का हाथ
युवराज सिंह ने उस पॉडकास्ट में खुलासा किया कि करियर के आखिरी दौर में वो टीम से अंदर-बाहर हो रहे थे. उस समय न तो कप्तान विराट कोहली ने उनसे साफ बातचीत की और न ही हेड कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट जवाब दिया. युवी ने बताया कि जब वो अपने करियर के आखिरी दौर में थे, तो उनसे कहा गया था कि फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाओगे, तो रिटायरमेंट ले लेना. बाद में उन्हें फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया, लेकिन फिर भी कोई क्लैरिटी नहीं मिली. ऐसे में युवराज सिंह ने कहा था कि मैंने देश के लिए इतना क्रिकेट खेला है. मेरे लिए थोड़ी इज्जत तो बनती थी.
युवी ने धोनी से की बात
युवराज सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से फोन पर बात की. इसके बाद धोने ने उन्हें बताया कि अब टीम मैनेजमेंट उनके बारे में नहीं सोच रहा है. उस समय धोनी टीम के कप्तान नहीं थे, लेकिन उन्होंने इस पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाए रखी थी. युवी ने कहा कि, धोनी से बात हुई जिसके बाद मुझे सही नजरिया मिला था. माही ने मुझसे साफ कहा, ‘अब चयनकर्ता मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं. मैं उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हूं.’ युवी ने आगे बताया कि उन्हें इस बात का दुख हुआ कि कोच और कप्तान ने वह स्पष्टता नहीं दी, जो उन्हें धोनी से मिली.
“I am a senior player. You should respect me.” ~ Yuvraj Singh to Virat Kohli Yuvraj Singh: “Ravi Shastri and Virat Kohli told me that if you couldn’t clear the fitness test, you should retire. Even after I passed the fitness test, I still wasn’t given a clear answer. Then I spoke to MS Dhoni, and he gave me a reality check. I wasn’t getting any clarity from the NCA, the captain or the coach. At least respect me, I have played a lot for India.”
— HIMANI 🐥 (@himanii_68) November 10, 2026
रिटायरमेंट लेने के लिए किया गया मजबूर
युवी ने पॉडकास्ट में यह भी खुलासा किया कि उन्हें फिटनेस का हवाला देकर रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर किया गया. युवी ने बताया कि अगर वो यो-यो टेस्ट फेल होते हैं, तो उन्हें क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए. इस पर युवी ने जवाब दिया था कि संन्यास लेने न लेने का फैसला वो खुद करेंगे. अगर आपको खिलाना है, तो खिलाइए.
युवराज सिंह का करियर
बता दें कि युवराज सिंह भारत के दिग्गज ऑलराउंडर्स में गिने जाते थे. उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 1,900 रन बनाए. साथ ही गेंद से 9 विकेट भी चटकाए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 304 मैच खेले, जिसमें 14 शतक की मदद से 8,701 रन बनाए. वनडे में युवी ने 111 विकेट भी हासिल किए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह ने 58 मैचों में 1,177 रन बनाए, जबकि 28 विकेट भी चटकाए. उन्होंने जून, 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.