Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Aurangabad Tragedy: औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा! चलती ट्रेन से नीचे गिरकर किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

Aurangabad Tragedy: औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा! चलती ट्रेन से नीचे गिरकर किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. उत्तर प्रदेश के एक किसान की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. यह हादसा नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप हुआ.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 13:25:37 IST

Mobile Ads 1x1

Aurangabad News: नबीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के एक किसान की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. यह हादसा नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप हुआ. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के देवकली देवलाश गांव निवासी 47 वर्षीय महिपाल यादव के रूप में हुई है.

रांची से लौट रहे थे घर

बताया जाता है कि महिपाल यादव अपने बेटे के साथ इलाज कराकर रांची से घर लौट रहे थे. वे शनिवार रात रांची–वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से अपने घर के लिए रवाना हुए थे. रविवार सुबह जैसे ही ट्रेन नबीनगर रोड स्टेशन से आगे बढ़ी, महिपाल यादव वॉशरूम की ओर गए. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े.

ट्रेन में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. महिपाल के बेटे चंद्रकेश ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिपाल यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नबीनगर ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पुत्र चंद्रकेश ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज कराने के लिए वे रांची गए थे. इलाज के बाद दोनों घर लौट रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हो गया.

परिवार में पसरा मातम

महिपाल यादव की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे अपने पीछे चार पुत्रों को छोड़ गए हैं—चंदन यादव (25), चंद्रकेश यादव (21), दीपक यादव (17) और दीपांशु यादव (12). परिवार के अनुसार, महिपाल अपने बड़े बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वे इस दुनिया को अलविदा कह गए.

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS