Boy Falls from Train: आपने अक्सर सुना होगा कि कोई चलती ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था और नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई या रील बनाने के चक्कर में उसकी जान चली गई. किसी ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और उसकी मौत हो गई. हालांकि अगर कोई गलती से ट्रेन से गिर जाए, तो उनके पास केवल चेन खींचकर ट्रेन रोकने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता. हाल ही में सामने आया कि जलपाईगुड़ी-रामनगर रूट पर एक लड़का चलती ट्रेन से एक लड़का सामान के साथ नीचे गिर गया. उसकी बहन तेजी से रोने लगती है और उसे देख यात्री ट्रेन रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी ट्रेन नहीं रुकती. इस मामले में वीडियो बनाने वाले युवक ने रेलवे से शिकायत की. इसके बाद रेलवे के कहने पर DRM कटिहार ने मामले की जांच कराने के आदेश दे दिए हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
जलपाईगुड़ी-रामनगर रूट पर एक लड़का चलती ट्रेन से गिर जाता है. इसके बाद लड़के के साथ सफर कर रही बहन बुरी तरह से रोने लगती है. इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसकी शुरुआत में ही लड़की चिल्ला-चिल्लाकर रो रही होती है. उसके सामने बैठी महिला उसे समझाती है. वो कहती है पुलिस वहां पहुंच गई होगी. इसके बावजूद वो रोती रहती है. वीडियो बना रहा युवक कहता है कि जलपाईगुड़ी स्टेशन क्रॉस करके हम रामनगर की तरफ जा रहे थे. एक लड़का चलती ट्रेन से नीचे गिर गया है और हमने ट्रेन रोकने के लिए चेल पुलिंग की लेकिन ट्रेन नहीं रुकी. कहीं से कोई सपोर्ट नहीं मिल सका है. टीटीई को इस बारे में बताया तो उन्होंने किसी को फोन किया. तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रेन नहीं रुक सकी.
रेलवे ने लिया संज्ञान
युवक कहता है कि लड़का 10-15 किलोमीटर पहले ही गिर गया था और उन्हें बताने के बावजूद भी किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी है. वहीं उसने लड़की को दिखाते हुए कहा कि वो इसका भाई थी और अब पता नहीं किस हालत में होगा. इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे ने संज्ञान लेते हुए DRM कटिहार को टैग किया गया. उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.
ये भी पढ़ें:- रंगीन लाइट, डांस और फेयर एंड लवली बाबुआ… महुआ मोइत्रा ने शेयर किया बार गर्ल के साथ IPS अजयपाल के नाच का कथित वीडियो