Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > तेज रफ्तार का कहर: अमलडीहा में ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, युवक की मौत, महिला घायल

तेज रफ्तार का कहर: अमलडीहा में ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, युवक की मौत, महिला घायल

Amaldiha Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अमलडीहा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 14:31:33 IST

Mobile Ads 1x1

Amaldiha Road Accident: रफ्तार और लापरवाही का नतीजा आज अमलडीहा में देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की गति बेहद तेज थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क किनारे खेत में जा घुसा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर चालक  आरोपी  को भागने से पहले ही दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

हादसे का शिकार हुए मृतक और घायल महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है.फि पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ बाइक नंबर के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS