Delhi Weather: कल यानी 30 अप्रैल को दिल्ली-NCR में मौसम सुहाना हो गया था. मौसम ने ऐसे करवट ली कि हल्की-हल्की ठंडक आज भी महसूस की जा सकती है. बता दें कि कल राजधानी दिल्ली में अच्छे खासे मोटे-मोटे ओले पड़े जिसके बाद से मौसम सुहाना हो गया है. बता दें दिल्ली-NCR में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँचते तापमान और भीषण गर्मी के बीच, अप्रैल के आखिर में मौसम ने थोड़ी राहत दी. लेकिन इस बीच सवाल उठता है कि क्या आज भी मौसम ऐसी बना रहेगा या फिर तपती धूप? जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार से तापमान के एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है जताई जा रही है.
एक दिन में ही मौसम हुआ सुहाना
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने शाम के समय के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था. दोपहर 3:00 बजे के बाद शहर के ज़्यादातर हिस्सों में घने बादल छा गए और तेज़ हवाएँ चलने लगीं. बिजली कड़कने और गरज के साथ आए तूफ़ान के बाद, पालम में तापमान 39 डिग्री से गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि हवा की अधिकतम गति 48 किमी/घंटा दर्ज की गई. सफ़दरजंग और लोधी रोड जैसे इलाकों में भी तापमान में काफ़ी गिरावट देखी गई. वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि जहाँ सफ़दरजंग में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच कोई बारिश दर्ज नहीं की गई, वहीं इसी दौरान मयूर विहार में 5.5 मिमी बारिश हुई. इस दौरान, नोएडा में 8.5 मिमी और हिंडन में 10.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.
आज कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज़्यादा है. न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज़्यादा है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, और शनिवार को 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, अगले तीन दिनों में, अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी.
90s का Emraan Hashmi! हर हीरोइन को चूम चूका है ये सुपरहिट एक्टर; ऐसे ही नहीं कहते थे ‘रोमांटिक किंग’