Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > धू-धू कर जला रत्नाबांधा का बर्तन गोदाम, दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, मची अफरा-तफरी!

धू-धू कर जला रत्नाबांधा का बर्तन गोदाम, दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, मची अफरा-तफरी!

Major Fire Incident: धमतरी के बर्तन गोदाम में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दमकल विभाग को सूचित करना पड़ा. आग लगने पर गोदाम से धुआं कई किलोमीटर तक फैल गया. आग बुझाने में भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ये है पूरा मामला-

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 16:47:31 IST

Mobile Ads 1x1

Major Fire Incident: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से सटे गांव रत्नाबांधा में शनिवार सुबह एक बर्तन गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि आसमान में उठते धुएं के गुब्बारे लगभग 5 किलोमीटर दूर से ही देखे जा रहे थे. इस हादसे में गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका है.

पूरा गोदाम आग की चपेट में

जानकारी के मुताबिक, रत्नाबांधा स्थित एक बर्तन गोदाम में शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं. देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों और गोदाम मालिक ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. 

दमकल कर्मी भी हुए परेशान

गोदाम में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो वाहन मौके पर पहुँचे. गोदाम के भीतर भारी मात्रा में नए प्लास्टिक ड्रम और बर्तन रखे होने के कारण आग तेजी से फैली, जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान लगभग 8 से 10 टैंकर पानी खर्च करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

पुलिस कर रही जांच

​धमतरी के रत्नाबांधा में हुए इस हादसे के बाद प्राथमिक तौर पर लाखों रुपये के बर्तनों और प्लास्टिक ड्रमों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का कुछ स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग भड़की. हालांकि इस मामले की जांच प्रशासन द्वारा की जा सकती है.

गनीमत रही कि इस घटना में अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं मिली है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Tags:

MORE NEWS