Live TV
Search
Home > राज्य > हिमाचल > Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में बदला मौसम, क्या 4 मई तक चलेगा आंधी-बारिश का सिलसिला! IMD का लेटेस्ट अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में बदला मौसम, क्या 4 मई तक चलेगा आंधी-बारिश का सिलसिला! IMD का लेटेस्ट अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Weather Update 29 April 2026: मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-29 12:22:41

Mobile Ads 1x1

Himachal Pradesh Weather Update 29 April 2026: कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही राज्य के कई हिस्सों में बादल छा गए हैं. मंगलवार को राज्य में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही शिमला, मनाली, हमीरपुर और ऊना में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. बारिश के चलते राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से जारी किया गया है.  

गर्मी से जूझ रहे हिमाचल में मौसम बदल चुका है. मंगलवार (28 अप्रैल) को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही राज्य के कई हिस्सों में बादल छा गए. हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं. शिमला सहित कई इलाकों में तापमान गिर गया. शिमला, मनाली, हमीरपुर और ऊना में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में गर्मी चरम पर थी. ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका था. लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे.

2-3 दिन तक आसमान में छाएंगे बादल

IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में हिमाचल का मौसम ऐसा ही बना रहेगा. तापमान और गिरेगा. शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिश होगी और गर्मी-उमस से राहत मिलेगी. 

ये भी पढ़ें:- 29 अप्रैल को हिमाचल आने वाले पर्यटक ध्यान दें! बंद रहेगी अटल टनल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यहां जान लें वजह

 कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को बारिश, तूफान और ओलावृष्टि के मद्देनजर कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. बुधवार को राज्य के कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30 अप्रैल को भी मौसम तूफानी रहेगा. 2 मई को कुछ राहत मिलेगी. 3 और 4 मई को फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

MORE NEWS