Jharkhand News: झारखंड के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा अनोखा मामला सामने आया है. यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक लेखपाल को युवती के परिजनों और ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि युवक रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसकी भनक लगते ही घरवालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. मामला यहीं नहीं रुका. अगली सुबह दोनों की शादी करा दी गई. इस घटना की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है.
रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे लेखपाल
बताया जा रहा है कि लेखपाल अपनी प्रेमिका से मिलने झारखंड के सुंदरी गांव पहुंचे थे. दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. युवक के प्रेमिका के घर पहुंचने की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को हुई, उन्होंने उसे पकड़ लिया. इसके बाद घरवालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. रातभर चले इस घटनाक्रम के बाद सुबह गांव में शादी कराने की तैयारी शुरू हो गई.
सुबह होते ही प्रेमी के गले में डाल दिया शादी का पट्टा
बताया जा रहा है कि अगले दिन परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. इस तरह प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे लेखपाल को शादी के बंधन में बांध दिया गया. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे सरकारी दामाद मिलने का मामला बता रहे हैं. हालांकि, शादी किन परिस्थितियों में और दोनों की सहमति से हुई या नहीं, इसकी पुष्टि जरूरी है.