Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Ashok Leyland के शेयरों में जोरदार खरीदारी, अक्टूबर में घरेलू बिक्री 24% बढ़ी ट्रकों की मांग, कंपनी को दी नई रफ्तार

Ashok Leyland के शेयरों में जोरदार खरीदारी, अक्टूबर में घरेलू बिक्री 24% बढ़ी ट्रकों की मांग, कंपनी को दी नई रफ्तार

Ashok Leyland के शेयर 10.57% उछले. अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री 23% बढ़ी, जबकि ट्रकों की बिक्री में 41% की तेजी दर्ज की गई.

Written By:
Published: November 5, 2026 14:57:00 IST
Last Updated: 2026-11-05 15:14:42

Mobile Ads 1x1

कमर्शियल व्हीकल निर्माता Ashok Leyland के शेयरों में गुरुवार, 5 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली. अक्टूबर महीने में कंपनी की बिक्री के आंकड़े सामने आने के बाद निवेशकों ने शेयरों में जमकर खरीदारी की. NSE पर कंपनी का शेयर 10.57 फीसदी की तेजी के साथ 170.31 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में यह 154.03 रुपये पर बंद हुआ था.

कारोबार की शुरुआत में शेयर 163.94 रुपये पर खुला और शुरुआती गिरावट के बाद 161.81 रुपये तक फिसल गया. हालांकि, इसके बाद इसमें तेज खरीदारी देखने को मिली और शेयर ने 171.94 रुपये का इंट्रा-डे हाई छू लिया. गुरुवार की तेजी के बावजूद शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 215.42 रुपये से करीब 21 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था. कंपनी के शेयर ने यह स्तर 11 फरवरी को बनाया था.

अक्टूबर में 23% बढ़ी Ashok Leyland की बिक्री

Ashok Leyland ने 2 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अक्टूबर में घरेलू और विदेशी बाजारों में उसकी कुल वाहन बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 21,888 यूनिट पर पहुंच गई. पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 17,820 वाहन बेचे थे.

कंपनी की बिक्री में सबसे बड़ा योगदान मीडियम और हेवी ट्रकों का रहा. इस सेगमेंट की बिक्री सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 11,613 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 8,257 यूनिट था. यानी ट्रकों की बिक्री में आई तेजी ने कंपनी के कुल बिक्री आंकड़ों को मजबूत किया.

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 24 फीसदी बढ़कर 20,224 यूनिट रही. भारत में मीडियम और हेवी ट्रकों की बिक्री 39 फीसदी बढ़कर 11,102 यूनिट हो गई. वहीं, लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) की घरेलू बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 7,578 यूनिट रही. एक्सपोर्ट को शामिल करने पर इस सेगमेंट की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 7,961 यूनिट पहुंच गई.

बसों की बिक्री में गिरावट

ट्रकों की शानदार बिक्री के बीच बसों का प्रदर्शन कमजोर रहा. अक्टूबर में घरेलू और विदेशी बाजारों में मीडियम और हेवी बसों की बिक्री 11 फीसदी घटकर 2,314 यूनिट रही. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 2,608 यूनिट था. घरेलू बस बिक्री भी 6 फीसदी गिरकर 1,544 यूनिट पर आ गई.हालांकि, ट्रकों की मजबूत मांग के चलते मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल की कुल बिक्री 28 फीसदी बढ़कर 13,927 यूनिट रही.

वित्त वर्ष में 27 में अब तक 22% की बढ़त

अप्रैल से अक्टूबर तक Ashok Leyland की कुल बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 1,35,328 यूनिट पहुंच गई. इस दौरान मीडियम और हेवी ट्रकों की बिक्री 35 फीसदी और लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 20 फीसदी बढ़ी. वहीं, मीडियम और हेवी बसों की बिक्री में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

कंपनी के बिक्री आंकड़ों में ट्रकों की मजबूत मांग और घरेलू बाजार की तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. यही वजह है कि गुरुवार को शेयर में तेज उछाल देखने को मिला.

MORE NEWS