Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Deeg Viral Video: 500 रुपये के नोट और 100 फीट लंबी… शादी पर दूल्हे ने पहनी 2 करोड़ की माला, वीडियो वायरल

Deeg Viral Video: 500 रुपये के नोट और 100 फीट लंबी… शादी पर दूल्हे ने पहनी 2 करोड़ की माला, वीडियो वायरल

Deeg Viral Video: राजस्थान के डीग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दूल्हा 500 और 100 रुपये के नोटों से बनी करीब 100 फुट लंबी माला सीढ़ी पर चढ़कर पहनता दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि अब तक मामले में कोई अवैधता सामने नहीं आई है.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 22:12:08 IST

Mobile Ads 1x1

Deeg Garland Viral Video: राजस्थान के डीग का एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दूल्हा 500 रुपये के नोटों से बनी करीब 100 फुट लंबी माला पहनकर छत पर खड़ा दिखाई दे रहा है. वहीं वीडियो में नीचे खड़े कई लोग माला को संभालते नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि माला करीब 2 करोड़ की थी, जिसे हरियाणा से किराए पर लाया गया था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य शादी की रस्म का हिस्सा था, जिसने अब ऑनलाइन हलचल मचा दी है.  सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने इस 20 सेकंड के वीडियो में दूल्हा लंबी माला पहनकर छत पर खड़ा नजर आ रहा है, जबकि नीचे खड़े कई लोग माला को संभालते दिख रहे हैं.

500 और 100 रुपये के नोटों से की गई थी तैयार

नीचे खड़ी जीप समेत अन्य गाड़ियां इस पूरे नजारे के पैमाने को और स्पष्ट करती हैं. बताया जा रहा है कि यह माला 500 रुपये के नोटों से तैयार की गई है.

डीग के पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि माला किराये पर ली गई थी और अब तक मामले में कोई अवैधता सामने नहीं आई है.

19 अप्रैल को आयोजित किया गया था शादी समारोह

यह घटना मेवात क्षेत्र के जुरहरा थाना इलाके के बमनवाड़ी गांव की है, जहां 19 अप्रैल को एक शादी समारोह आयोजित किया गया था. समारोह के दौरान दो दूल्हे रुकनुद्दीन मेव और उनके भतीजे अंसार मेव इस माला को पहने नजर आए.

गांव के सरपंच अब्दुल मजीद ने बताया कि यह माला स्थानीय परंपरा का हिस्सा है और इसे इसी मौके के लिए खास तौर पर मंगवाया गया था.

MORE NEWS