Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी होम गार्ड को कितनी सैलरी मिलती है, 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर कितना बढ़ेगा मासिक वेतन?

यूपी होम गार्ड को कितनी सैलरी मिलती है, 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर कितना बढ़ेगा मासिक वेतन?

UP Home Guard Salary: उत्तर प्रदेश में होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का समापन हो गया है. ऐसे में सभी उम्मीदवारों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर होम गार्ड को वर्तमान में कितनी सैलरी मिलती है? और 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी? आइए जानते हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-04-28 11:39:47

Mobile Ads 1x1

UP Home Guards Salary: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का समापन हो चुका है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये परीक्षाएं 25 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं. इस परीक्षा के खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों में इस बात की उत्सुकता बढ़ गई है कि अगर हमारा इसमें चयन होता है तो हमें हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी? इसके अलावा, 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने के बाद हमारी सैलरी कितनी हो जाएगी. तो चलिए आज हम आपको होम गार्ड के वेतन से जुड़ी हर एक सवाल का जवाब देते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए, जो कुल 41,424 पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

वेतन में हो रही लगातार वृद्धि

यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले कुछ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने होम गार्ड कर्मियों के वेतन में वृद्धि लागू की है. इस वर्ष होम गार्ड पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है और निकट भविष्य में 8वें वेतन आयोग के लागू होने के साथ उनके वेतन में और वृद्धि होने की उम्मीद है.

कब आएगा परिणाम

अगर होम गार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो इसके जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है. परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ‘uppbpb.gov.in’ पर जाकर अपना स्टेटस देख सकेंगे. इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार सफल होंगे, उन्हें ही अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें :-

8th Pay Commission: खाते में आ सकते हैं ₹10-₹16 लाख, कर्मचारियों के लिए मेगा खुशखबरी, 1 करोड़ लोगों को राहत

कितनी मिलेगी सैलरी?

वर्तमान समय की बात करें तो उत्तर प्रदेश होम गार्ड के लिए चुने गए उम्मीदवारों को उनके द्वारा ड्यूटी किए गए दिनों की संख्या के आधार पर पारिश्रमिक मिलता है. फिलहाल कर्मियों को 600 से 700 रुपये तक का दैनिक ड्यूटी भत्ता मिलता है. परिणामस्वरूप यदि कोई कर्मी महीने में 25 से 30 दिन काम करता है तो वह महीने में लगभग 20 हजार से 25 हजार रुपये तक कमाता है. इसके अलावा, त्योहारों के दौरान या जब उन्हें आपातकालीन ड्यूटी सौंपी जाती है तो उन्हें अतिरिक्त आय और कुछ अतिरिक्त लाभ मिलते हैं.

8वें वेतन आयोग के लागू होने पर कितना होगा वेतन?

अब सवाल उठता है कि 8वें वेतन आयोग के लागू पर होम गार्ड की सैलरी कितनी हो जाएगी? तो चलिए अब आपके इस सवाल का जवाब भी देते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8वें वेतन आयोग के 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक लागू होने की उम्मीद है. इसके लागू होने के साथ इस बात की प्रबल संभावना है कि कर्मियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. यह उम्मीद की जा रही है कि उनका दैनिक भत्ता मौजूदा 700 से 800 रुपये प्रतिदिन की सीमा से बढ़कर 900 से 1000 रुपये के बीच हो सकता है. इस हिसाब से उनका मासिक वेतन 30 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है. इसके अलावा, होम गार्ड को मिलने वाले भत्तों में भी कई बदलाव हो सकते हैं.

MORE NEWS