Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > निर्दयी बाप ने की बेटी की हत्या, मौत के घाट उतारकर दर्ज कराई गुमशूदगी, जानें पूरा मामला

निर्दयी बाप ने की बेटी की हत्या, मौत के घाट उतारकर दर्ज कराई गुमशूदगी, जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बेटी की हत्या कर उसका शव छिपाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हैरानी की बात ये है कि उसने नाबालिग की हत्या की, उसका शव छिपाया और रोते हुए बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 19:24:23 IST

Mobile Ads 1x1

Greater Noida Murder Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में एक सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने नाबालिग के शव को यमुना पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया. पुलिस और घरवालों को गुमराह करने के लिए उसने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. वो पुलिस और घरवालों के साथ उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा. वहीं पुलिस ने इस मामले में छानबीन की, तो पता चला कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पिता है.

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को जेवर की आर एंड आर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में 14 वर्षीय बच्ची की गुमशुदगी के बारे में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी 14 साल की बेटी दूध लेने के लिए गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

सौतेले पिता पर हुआ शक

शुरुआत में पुलिस को ये मामला गुमशुदगी का लगा. हालांकि जांच के दौरान पुलिस का शक मृतका के सौतेले पिता पर ही अटकने लगा. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज निकालकर उनकी  जांच की, तो फुटेज में सुरेंद्र अपनी बेटी को ई-रिक्शा में बैठा कर ले जाता नजर आया. हालांकि जब वो कुछ घंटों बाद वापस लौटा, तो अकेला था. पुलिस को यहां से सुराग मिलने शुरू हुए. फिर एक के बाद एक कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने दी जानकारी

इस बारे में ग्रेटर नोएडा डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को आरोपी सुरेंद्र पर शक था. इसके कारण उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो शुरुआती दौर में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. इसके बाद जब पुलिस ने अपनाकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर यमुना पुल के पास से बच्ची का शव बरामद किया गया. शव काफी पुराना हो चुका था, जिसके कारण वो कंकाल बन चुका था.

क्यों की नाबालिग की हत्या?

आरोपी ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि मृतका आरोपी सुरेंद्र की वर्तमान वाली पत्नी की बेटी थी. उस नाबालिग के प्रति आरोपी की नियत ठीक नहीं थी. इसके बारे में उसने अपने ननिहाल में भी बताया था. इस बात से आरोपी नाराज था, जिसके कारण उसने नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने नाबालिग के शव को बोरी में पैक किया और ई-रिक्शा में रखकर यमुना पुल के पास ले जाकर फेंक दिया.

ये भी पढ़ें: चिकन की तरह रेत डाला पति का गला, की थी ये डिमांड, सुनते ही पत्नी का खौला खून, कर डाला कांड

MORE NEWS