Murder for Chicken curry: तेलंगाना के कामारेड्डी में एक पत्नी ने हंसिये से गला काटकर अपने पति की हत्या कर दी. वजह थी उनके बीच हुआ छोटा सा विवाद, जिसने पत्नी को हत्यारिन बना दिया. कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चिकन करी को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. उसने हंसिये से अपने पति के गले पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
कैसे की हत्या?
पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल की रात को महिला ने 28 वर्षीय महिला ने अपने घर में अपने 35 वर्षीय पति को मौत के घाट उतार दिया. उसने अपने पति पर हंसिये से हमला किया था, जिससे उसे गंभीर चोटें लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
क्यों की हत्या?
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति शराब पीने का आदी था. वो अपनी पत्नी को काफी परेशान किया करता था. इसके कारण दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे. उस दिन व्यक्ति शराब के नशे में घर आया था और वो अपनी पत्नी से चिकन करी बनाने की जिद करने लगा. इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और वो झगड़ा हिंसक हो गया. इससे नाराज होकर महिला ने अपने पति के ऊपर हंसिये से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
पति ने की पत्नी की हत्या
हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला बाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय आरोपी नरेश कमलसिंह खड़का ने घरेलू विवाद के बाद आगाखानवाड़ी के अपने घर में अपनी पत्नी हीमा खड़का की हत्या कर दी. हत्या के बाद वो फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में हत्या की रची थी साजिश, कोर्ट ने दिखा दी असली जगह: 26 साल बाद हुआ ऐसा इंसाफ कि….