Jaunpur Viral Video: जौनपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही सड़क किनारे नशे की हालत में पड़ा नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में किला रोड के पास का है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई.
वायरल वीडियो में सिपाही की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह खुद को ‘DM का बेटा’ बताते हुए नजर आ रहा है. हालांकि, वह ऐसा क्यों कह रहा था और उस वक्त उसकी स्थिति क्या थी, इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
ड्यूटी पर था पुलिसकर्मी
सिपाही बोल रहे हैं DM का बेटा हूँ
जौनपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही उमाशंकर नशे में धुत होकर सड़क किनारे सो गया
वीडियो वायरल हुआ तो पता चला सिपाही ड्यूटी पर था. वीडियो में सिपाही खुद को DM का बेटा बता रहा है
वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के किला रोड के पास का बताया जा रहा है pic.twitter.com/6JqWItqOZB
— ragini (@Raginiyadav5438) September 26, 2026
कहा जा रहा है कि सिपाही उमाशंकर उस समय ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान वह सड़क किनारे पड़ा मिला. किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा.
पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान
मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया. रिपोर्टों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सिपाही उमाशंकर को निलंबित कर दिया है. मामले में सिपाही की मेडिकल जांच भी कराई गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय सिपाही ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं और वह ड्यूटी के दौरान इस स्थिति में कैसे पहुंचा.