Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Crime News: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम… सैफई में युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल

Crime News: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम… सैफई में युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल

Crime News: उत्तर प्रदेश के सैफई कस्बे में सोमवार देर रात एक खौफनाक वारदात हो गई. पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 14:41:46 IST

Mobile Ads 1x1

Saifai Crime News: सैफई क्षेत्र में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बघूइया गांव निवासी प्रवीन यादव (28) को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रवीन को तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

घायल प्रवीन यादव ने चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना सैफई में तहरीर दी गई है और रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. 

घटना के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS