Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहन थाने पहुंच गई और उसने शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उम्रदराज व्यक्ति से शादी करा रहे हैं.

Written By:
Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिवार में सुरक्षा और नाबालिग लड़कियों की मर्जी से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां 16 साल की एक किशोरी अपनी शादी को लेकर इस कदर डरी हुई है कि उसे अपने ही परिवार से खतरा महसूस होने लगा. आखिरकार वह एक सहयोगी के साथ पुलिस थाने पहुंची और अधिकारियों के सामने अपनी पूरी बात रखी.

किशोरी का आरोप है कि उसके भाई ने उसकी शादी उससे काफी ज्यादा उम्र के एक युवक के साथ तय करने की कोशिश की. लड़की के मुताबिक, जब उसने इस रिश्ते का विरोध किया तो मामला समझाने-बुझाने तक सीमित नहीं रहा. उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया.

मुझे शादी नहीं करनी…

सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी इच्छा के खिलाफ शादी नहीं करना चाहती. उसका कहना है कि जिस युवक से उसका रिश्ता तय किया जा रहा है, उसकी उम्र 35 साल से अधिक है. किशोरी ने दावा किया कि वह अपनी उम्र से दोगुने से भी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से शादी के लिए तैयार नहीं है. शिकायत में लड़की ने यह भी आशंका जताई कि परिवार के लोग उसकी जान को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसी डर के चलते उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की और कहा कि उसे बाल संरक्षण केंद्र भेज दिया जाए, ताकि वह सुरक्षित रह सके.

थाने पहुंची तो बताई कहानी

किशोरी जब थाने पहुंची तो उसने पुलिस अधिकारियों को अपने साथ हुई कथित मारपीट और शादी के दबाव की जानकारी दी. उसने परिवार के पास वापस जाने के बजाय संरक्षण गृह भेजे जाने की इच्छा भी जताई. पुलिस ने किशोरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके भाई संजय यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस किशोरी द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल कर रही है.

क्या बोली पुलिस?

सुबेहा थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. किशोरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह शादी नहीं करना चाहती और संरक्षण चाहती है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा

MORE NEWS