Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कचहरी में आमना-सामना होते ही भड़का विवाद, मां के साथ मिलकर पत्नी ने पति को दौड़ाकर पीटा; Viral Video

कचहरी में आमना-सामना होते ही भड़का विवाद, मां के साथ मिलकर पत्नी ने पति को दौड़ाकर पीटा; Viral Video

Rampur Court Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर कोर्ट से एक वीडियो सामने आया है. जहां पति-पत्नी किसी विवाद को लेकर कोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. इस बात को लेकर उसने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-23 17:16:35

Mobile Ads 1x1

Viral Video: कहते हैं कि रिश्तों की कड़वाहट जब हद पार कर जाए तो जगह और समय का भी ख्याल नहीं रहता. रामपुर कचहरी में मंगलवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जिस परिसर में पति-पत्नी अपने पारिवारिक विवाद की सुनवाई के लिए पहुंचे थे. वहीं दोनों का आमना-सामना हुआ और देखते ही देखते मामला कहासुनी से मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की पिटाई शुरू कर दी. युवक खुद को बचाकर भागा तो दोनों महिलाओं ने उसका पीछा किया और फिर पकड़कर मारपीट की. मामले का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में आ गई है. 

कचहरी में तारीख पर पहुंचे थे दोनों

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसी से जुड़े मामले की सुनवाई अदालत में होनी थी. मंगलवार को दोनों पक्ष तारीख के लिए रामपुर कचहरी पहुंचे थे. महिला अपनी मां के साथ आई थी. कचहरी परिसर में दोनों का आमना-सामना हुआ तो किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. मामला इतना बढ़ा कि महिला ने पति पर हमला कर दिया. आरोप है कि उसकी मां भी बेटी के साथ शामिल हो गई. दोनों ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया.

दौड़ाकर पीटा

अचानक हुई मारपीट से वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी इस तरफ चला गया. युवक खुद को बचाने के लिए पीछे हटने लगा वहां से भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि महिलाओं ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दौड़ाकर पीटा. शोर सुनकर महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने दोनों महिलाओं को समझाने और युवक को बचाने की कोशिश की. हालांकि आरोप है कि गुस्सा शांत नहीं हुआ और उनके सामने भी मारपीट जारी रही. आखिरकार युवक किसी तरह वहां से निकल गया.

पति पर दूसरी शादी का आरोप

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था. इसी को लेकर पहले से शिकायत और पारिवारिक विवाद चल रहा था. घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में महिला और उसकी मां को युवक के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. वहीं आसपास मौजूद लोग और महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आते हैं.

MORE NEWS