Indore Businessman Looted By Cops 22 Tola Gold: यह घटना दिखाती है कि कैसे वर्दी की आड़ में सत्ता और प्रभाव का दुरुपयोग किया जा सकता है, बिना महिला पुलिसकर्मी के रात के समय घर में घुसना और कैमरों को जानबूझकर बंद करना पुलिस नियमावली का खुला उल्लंघन है, डीसीपी कुमार प्रतीक ने सब-इंस्पेक्टर संजय विश्नोई, प्रवीण भदौरिया, दिनेश जाट, रविंद्र कुशवाहा और एक हेड कॉन्स्टेबल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला बहुत पहले हो चुका था, लेकिन वे अब भी उसी थाने में जमे हुए थे एसीपी विजय नगर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, कारोबारी ने मांग की है कि केवल सस्पेंशन काफी नहीं है, इन पर लूट और डकैती का केस (FIR) दर्ज होना चाहिए.