Live TV
Search
HomeVideosइंदौर में सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने काटे CCTV, फिर घर में घुसकर लूटा 22 तोला सोना, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड!

इंदौर में सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने काटे CCTV, फिर घर में घुसकर लूटा 22 तोला सोना, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-22 13:02:57

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी गौरव जैन ने पुलिस विभाग के ही कुछ कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं, घटना अप्रैल 2026 की रात की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है, वीडियो में सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मी घर के बाहर लगे CCTV कैमरे को डिस्कनेक्ट करते साफ़ नज़र आ रहे हैं, पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ बदसलूकी की और घर से 22 तोला सोना (कीमत करीब ₹35-36 लाख) चोरी कर लिया, पुलिस का कहना है कि वे एक वारंट तामील कराने गए थे, लेकिन उनके काम करने के तरीके (कैमरे बंद करना, मास्टर चाबी का इस्तेमाल) ने उनकी मंशा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Indore Businessman Looted By Cops 22 Tola Gold: यह घटना दिखाती है कि कैसे वर्दी की आड़ में सत्ता और प्रभाव का दुरुपयोग किया जा सकता है, बिना महिला पुलिसकर्मी के रात के समय घर में घुसना और कैमरों को जानबूझकर बंद करना पुलिस नियमावली का खुला उल्लंघन है, डीसीपी कुमार प्रतीक ने सब-इंस्पेक्टर संजय विश्नोई, प्रवीण भदौरिया, दिनेश जाट, रविंद्र कुशवाहा और एक हेड कॉन्स्टेबल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला बहुत पहले हो चुका था, लेकिन वे अब भी उसी थाने में जमे हुए थे एसीपी विजय नगर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, कारोबारी ने मांग की है कि केवल सस्पेंशन काफी नहीं है, इन पर लूट और डकैती का केस (FIR) दर्ज होना चाहिए.

MORE NEWS